शनिवार, 21 सितंबर 2019

बुरहानपुर को हरा भरा रखने एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए मानव सेवा संस्था ने किया  पौधारोपण

बुरहानपुर को हरा भरा रखने एवं  पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए मानव सेवा संस्था ने किया  पौधारोपण



बुरहानपुर-  पर्यावरण को संतुलित करने एवं उसकी सुरक्षा को लेकर  बुरहानपुर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से मानव सेवा संस्था के पदाधिकारियो ने रेणुका रोड स्थित ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के उद्यान परिसर मे वृक्षारोपण किया। संगठन सचिव एवं मिडिया प्रभारी उमेश जंगाले ने बताया की पर्यावरण बचाने की दृष्टि से विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपे गए। इनमे फल, फूल एवं आकर्षक पौधे रौपे गए। हॉस्पिटल संचालक आनन्द चोकसे ने पेड़ो के प्रति अपने विचार साझा करते हुए कहा की पेड़ो को संरक्षण प्रदान करना हमारा दायित्व एवं जिम्मेदारी है इन्हीं से हमें ऑक्सीजन मिलता है। अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा की भविष्य में भी हमारे द्वारा ऐसी जगह पर पौधे रोपे जाएंगे जहां पौधों का अस्तित्व मिट चुका है। इस दौरान हॉस्पीटल संचालक आनंद चौकसे, रमेश शर्मा, उषा अग्रवाल, उमेश जंगाले धर्मेंद्र सोनी, अरुण जोशी, व अन्य लोग उपस्तिथ थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...