शनिवार, 21 सितंबर 2019

किसानों के खेतो में जाकर कलेक्टर ने देखी फसलें,किसानों की सुनी समस्याएँ 

किसानों के खेतो में जाकर कलेक्टर ने देखी फसलें,किसानों की सुनी समस्याएँ 



बुरहानपुर -कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने आज दूरस्थ ग्राम जसौंदी में पहुंचकर किसानों के खेतों में जाकर फसलों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने दौरा कार्यक्रम में ग्राम बड़ा डोंगर में किसान प्रल्हाद सीताराम के कपास की फसल का निरीक्षण किया साथ ही किसान राजेन्द्र महाजन की सोयाबीन फसल जिसमें उसने जैविक खाद का उपयोग किया है कि तारीफ की और लोगों को जैविक खाद का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण में कलेक्टर ने कपास, मक्का, ज्वार, उड़द और केला इत्यादि फसलों का मुआयना किया। फसलों में लगने वाले रोगों के संबंध में उपसंचालक कृषि विभाग से जानकारी ली एवं निदान प्रक्रिया पूछी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को किसानों  ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। कलेक्टर ने वर्षा के कारण हुई फसल नुकसानी का सर्वे शीघ्रता से पूर्ण करवाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर को दिये तथा जो किसान मुआवजा हेतु पात्र होगे उन्हें शीघ्रता ही मुआवजा दिया जाये।  
कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान पर्यटन स्थल आहूखाना का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आहूखाने की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मौके पर उपस्थित सुरक्षा गार्ड से कहा कि यहां पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को चराने वाले एवं आहूखाने को क्षति पहंुचाने वाले व्यक्तियों की नामजद शिकायत मेरे समक्ष प्रस्तुत करें ताकि उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके। जैनाबाद स्थित तालाब का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि तालाब का गहरीकरण कार्य प्रारंभ करे ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़ाया जा सकें।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...