रविवार, 6 अक्तूबर 2019

बडी खबर एनटीपीसी विंध्याचल का ऐशडैम फूटा,करोड़ों का नुकसान, जयनगर जुवाड़ी अमहवाटोला गांव प्रभावित हुए गांव में भय का माहौल

बडी खबर


एनटीपीसी विंध्याचल का ऐशडैम फूटा,करोड़ों का नुकसान, जयनगर जुवाड़ी अमहवाटोला गांव प्रभावित हुए गांव में भय का माहौल


 *दुधारू पशुओं के फंसे होने कि आशंका, चारागन से नहीं लौटे अनगिनत मवेशी,ग्रामीण कर रहे तलाश, पुलिस प्रशासन पहुंचा,,!!*
 
*पब्लिक लुक न्यूज़ सिंगरौली*


*विनोद कुमार सिंह*
 
*सिंगरौली* विंध्य नगर एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना का शाहपुर स्थित विशालकाय राख बांध रविवार सायं करीब 5:00 बजे ढह गया जिससे तांडव मचाते तेज रफ्तार में राख मिश्रित  बाढ़ बहते हुए सूर्या नाला गहिलगढ़ अमहवा टोला जुवाड़ी से बहते हुए रिहंद जलाशय के ओर बह रहा है घटना कि सूचना मिलते ही टीआई मनीष त्रिपाठी एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंचकर घटना का मंजर देखते हुए स्थानीय मजदूरों एवं ग्रामीणों को अस्वस्त कराते नजर आए वहीं घटना को लेकर आस-पास के रहवासियों में आक्रोश एवं भय का माहौल बना हुआ है 
      
ग्रामीणों कि माने तो चारागन के लिए गई अनगिनत गाय भैंसें वापस लौटकर नहीं आई हैं घटना स्थल रोड पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं शासन प्रशासन राजनीतिक दलों के लोगों कि भीड़ देर रात तक जमी रही


 *पुलिस का कहना है* 


एनटीपीसी के राख बांध ढहने कि घटना से कोई जनहानि नही हुई है परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है 
                     *मनीष त्रिपाठी*
                      टीआई विंध्य नगर


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...