शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

भोपाल मध्य विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री आरिफ़ मसूद की दिल्ली मे प्रर्दशन की  पहल रंग लायी-

भोपाल मध्य विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री आरिफ़ मसूद की दिल्ली मे प्रर्दशन की  पहल रंग लायी



भोपाल - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भोपाल जिला शहर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष असमत सिददी्की (गुड्डू) ने आज प्रेस को जारी अपनी विज्ञप्ति में बताया कि भोपाल मध्य विधानसभा के लोकप्रिय जाबांज विधायक श्री आरिफ़ मसूद के नेतृत्व दिल्ली मे प्रघानमंत्री आवास के बाहर प्रदेश के बजट की राशि एवं बाढ़ पीड़ितों की राशि को दियें जाने मे भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के विरोध मे जन्तर-मन्तर कियें गए जंगी प्रर्दशन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने आज  दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से  मुलाकात कर राज्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बारे में  विस्तार से जानकारी दी और इस संबंध में ज्ञापन दिया। 
लगभग 45 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अतिवृष्टि और उससे उत्पन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में जून 2019 से अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। राज्य के 52 जिलों में से 20 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मालवा क्षेत्र के मंदसौर, नीमच, आगर मालवा अत्यधिक वर्षा के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। किसानों के धान को छोड़कर लगभग सभी फसलों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। एक लाख से अधिक मकानों को नुकसान हुआ है। राज्य सरकार और भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों की मदद से 75 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।  सार्वजनिक अधोसंरचना को वर्षा के कारण भारी नुकसान हुआ है। लगभग 11 सौ किलोमीटर सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है और 1700 से अधिक पुल-पुलियां प्रभावित हुई हैं।
श्री कमलनाथ ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि एक बार फिर से नुकसान का सर्वे करवायें ताकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सके। पूरे आकलन के बाद ही किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जा सकेगी।श्री कमलनाथ ने केन्द्र से राष्ट्रीय विकास आपदा राहत कोष से 6621.28 करोड़ रुपये और  अधोसंरचना पुनर्निमाण के लिए 2285.88 करोड़ रुपये राशि की मांग की। उन्होंने इस त्रासदी को गंभीर आपदा की श्रेणी में रखने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री से विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के अंदर केन्द्र में लंबित राषि को शीघ्र जारी करने की मांग की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...