गुरुवार, 3 अक्तूबर 2019

गो सेवा और गोबर उठाने से हाथ की लकीर बदल जाती है : श्री कृष्ण प्रिया 

गो सेवा और गोबर उठाने से हाथ की लकीर बदल जाती है : श्री कृष्ण प्रिया 




शारदीय नवरात्रि पर्व पर साई मंदिर ग्राउंड पर आयोजित श्री मद भागवत कथा वाचक श्री कृष्ण प्रिया जी महाराज ने पशु धन की महत्ता को बताया भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक कृष्णप्रिया ने गोमाता का महत्व बताया। उन्होंने कहा गोमाता भगवान कृष्ण का दिया हुआ प्रसाद हैं। गाय है तो जीवन गोमाता में 33 करोड़ देवता निवास करते हैं। गोमाता की सेवा करने से भाग्य बदल जाता है। गाय 'का गोबर उठाने से हाथ की लकीर तक बदल जाती है। प्रत्येक मनुष्य को गोसेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा मानव सेवा ही सर्वोपरि है। यही हमारी धरोहर है। जीवन में ज्ञान का न होना अशांति का कारण होता है। ज्ञान सत्संग से मिलता है। भगवान तो हृदय में रहते हैं। इन्हें बुद्धि लगाकर नहीं देख सकते। भगवान की कृपा से ही उन्हें पा सकते हैं उनके नाम में ही शक्ति है। अपनी वाणी से भक्ति भाव जगाना है एक दिन के मरने के लिए पूरा जीवन जीना पड़ता है।



सत्संग से इंद्रियां काब में रहती है। ध्यान अपने आप का करना है। अपने आप को पहचानें। आत्मा को पहचानें। वही स्वच्छता जागरूकता पर भी पंडाल में लगे संदेश से महाराज कृष्ण प्रिया जी ने वर्तमान समाज मे देश मे स्वच्छता को लेकर किये जा रहे प्रयास पर समाज को एकजुटता अति आवश्यक है और हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोक पर मानव शरीर और गाय के जीवन में बढ़ोतरी हो सकेगी। इसी के साथ पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धालुओ की संख्या बढ़ते जा रही है ।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...