सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

 खण्डवा में हवनकर्ताओ ने अपनी बुराइयों की भी आहुति दी 

खण्डवा में हवनकर्ताओ ने अपनी बुराइयों की भी आहुति दी 


खंडवा , संजय चौबे ।   अश्विन नवरात्रि महानवमी के अवसर  पर नगर के सभी मंदिरों और पंडालो पर हवन सम्पन्न हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजनों ने  सूरजकुंड क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ कर पूर्णाहूति दी।  
  नौं दिवसीय साधना के समापन पर  अनुष्ठान करने वाले सभी  साधकों ने यज्ञ में आहुतियां दी। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य  और माता भगवती देवी के सूक्ष्म सानिध्य में हवन सम्पन्न हुआ।  परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रचारक पंकज कुमार लाड़ ने बताया कि परंपरा के अनुसार यज्ञ कर्ताओं ने हवन के साथ अपनी बुराईयो और दुर्गुणों की आहुति भी दी।यज्ञ कर्ताओ ने व्यक्तिगत बुरी आदतों नशा, क्रोध, सुबह देर से जागने का त्याग किया।इसके साथ ही सद्साहित्य अध्ययन करने,सद्चिन्तन,स्वास्थ्य पूर्ण स्वच्छ वातावरण बनाने की आदतों को स्वीकार कर समान कल्याण का संकल्प लिया। 


व्यासपीठ पर आसीन परिव्राजक भैरोंसिंह चौहान ने यज्ञ कर्म और संस्कारों को निर्देशित किया। व्यासपीठ से प्लास्टिक और प्रकृति को नुकसान पहुचाने वाली वस्तुओं का बहिष्कार करने का आव्हान भी किया गया। वेशभूषा भाषा और संस्कृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिये  शुद्धता रखने भारतीय वेशभूषा को अपनाने और अश्लीलता का विरोध करने की बात कही गई।


गायत्री शक्तिपीठ पर सनातन परंपरा के सोलह संस्कारों में से अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी संस्कार करवाये जाते हैं। इसी श्रृंखला में महानवमी पर विद्यारम्भ,पुंसवन,गुरुदीक्षा सहित अन्य संस्कार भी करवाये गये।
ग्राम भंडरिया की किशोरी बालिकाओं शिवानी रिध्दी वैशाली प्रतिभा,प्रतीक्षा पिंकी जागृति रीना प्रिय स्नेहा मुस्कान नेहा मोनिका वैषणवी शानू और हर्षिता ने बालिकाओ तक संस्कार पहुंचने की दीक्षा ली | श्रीमती वर्षा पाल ने जन्मलेने वाली संतान में  उच्च कोटि के सस्कारों के लिए पुंसवन संस्कार करवाया | राजेंद्र गंगराड़े और उनके परिवार ने गुरुदीक्षा प्राप्त की | 


महानवमी हवन के अवसर पर मानव जीवन की सभी माताओ का महत्त्व प्रदर्शित करते हुए युग संगीत ने दिव्य वातावरण तैयार कर दिया | खालवा के भगीरथ बालरिया ने हारमोनियम बेंजो पर और शिवप्रसाद बनेठिया ने परिव्राजक भैरोसिंह के गाये गीतों से भावपूर्ण वातावरण बना दिया | जन्मदात्री माता ,धरती माता याने भारत माता ,गौ माता, नदिया याने गंगा माँ और गायत्री माता की महिमा के गीतों ने लगभग तीन घंटे तक सभी को बांधे रखा | हमको अपनी भारत भूमि की मिटटी से अनुपम प्यार है ,,,,,,तेरी करूण कराह हमारे कानों से टकराई वीर देश की माटी ,,,,,,,, आचार्य करने की तुम्हे आशा लगाए हैं,,,,,माँ तेरे चरणों में हम शीश झुकाते है ,,,,और शत ,शत तुमको प्रणाम,,,,जैसे प्रज्ञा गीतों के साथ गायत्री परिजनों ने राष्ट्र रक्षा हेतु सैनिको के मनोबल को ऊंचा उठाने के लिए यज्ञ में आहुतियां दी | 



युवा प्रकोष्ठ संयोजक ब्रजेश पटेल ने ज़िले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी | इस अवसर पर प्रबंधक ट्रस्ट्री एच ऐस श्रीवास्तव मोहनसिंह चौहान , अजय गुप्ता सहित वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे | बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया कन्यापूजन और सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...