बुधवार, 23 अक्तूबर 2019

पूर्व विधायक दोगने बने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष

पूर्व विधायक दोगने बने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष


हरदा :- हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन भोपाल के आदेशानुसार शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा का जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एन.एस.यू.आई. जिला महासचिव गौरव सराठे द्वारा बताया गया कि पूर्व विधायक डॉ. दोगने के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा का जनभागीदारी बनने पर महाविद्याालय के समस्त स्टाफ, एन.एस.यू.आई. व कांग्रेस आई.टी. सेल के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा पूर्व विधायक डॉ. दोगने के निवास पर पहुचकर पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी गई। पूर्व विधायक डॉ. दोगने के जनगभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के व्ही.के. विछौतिया, सवेन्द्र पटेल, लाभानिया सर, पस्टारिया सर, उमा कुरैशी, राजेश पटेल, योगेश चौहान, योगानंद राजपूत, अजय राजपूत, हितेश टाले, धर्मेन्द्र शिन्दे, कृष्णा विश्नोई, मुकेश यादव, आयुष दुबे, विनोद माणिक, हर्षित चौरे, गौतम केवट, अभिषेक पालिवाल, रोहित, जिशान खान, शोएब शाह, श्यामलाल गंगवाल, अभिषेक केबट एवं समस्त एन.एस.यू.आई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...