रविवार, 20 अक्तूबर 2019

संघ की शाखाओं में देशक्ति जाग्रत कर राष्ट्र प्रेम सिखाया जाता है- श्री रघुवंशी

संघ की शाखाओं में देशक्ति जाग्रत कर राष्ट्र प्रेम सिखाया जाता है- श्री रघुवंशी



- तीन रास्तों सेे होते हुए जयस्तंभ चौराहा पर एक साथ पहुंचे हजारों स्वयं सेवक, त्रिवेणी संगम से बना सुंदर दृश्य
- स्टेडियम पर बौद्धिक के बाद शहर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
बुरहानपुर - शहर में रविवार को नेहरू स्टेडियम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। स्टेडियम से निकलने के बाद कदमताल कर रहे स्वयं सेवक अलग-अलग रास्तों पर बंट गए और एक साथ जयस्तंभ चौराहा पर तीन रास्तों से पहुंचे तो यहां त्रिवेणी संगम हुआ। ये नजारा देखने लायक रहा। जगह-जगह पथ संचलन का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। हजारों स्वयं सेवक पथ संचलन में शामिल हुए। पथ संचलन से पहले स्टेडियम पर बौद्धिक हुआ।



राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम पर पहुंचे। यहां से त्रिधारा पथ संचलन शुरू हुआ। सबसे पहले मुख्य अतिथि महंत पीपी स्वामीजी और मुख्य वक्ता खण्डवा विभाग प्रचारक विक्रमजी रघुवंशी ने शस्त्र पूजन कर माल्यार्पण किया। सभी स्वयंसेवक गणवेश में 27 वाहिनियों में निकले। इसमें 6 घोष और 3 ध्वज वाहिनियां शामिल हुई। घोष की धुन बजी तो स्वयं सेवकों के कदम उठना शुरू हो गए। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते चले गए। मुख्य वक्ता श्री रघुवंशी ने संघ द्वारा समाज परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों की भूमि का पर प्रकाश डाला। संघ के 95 वर्षो के इतिहास से अवगत कराया।



ऐसे निकला पथ संचलन
संचलन क्रमांक 1 स्टेडियम से राजपुरा, पांडूमल चौराहा, बाईसाहब की हवेली, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, प्रकाश टाकिज, इकबाल चौक से जयस्तंभ पर पहुंचा। संचलन क्रमांक 2 स्टेडियम से निकलकर पांडूमल चौराहा, बाईसाहब की हवेली, फव्वारा चौक, गांधी चौक, मिलन की गली, यातायात थाना, संचलन क्रमांक 3 स्टेडियम से निकलकर पांडुमल चौराहा, कमल टॉकिज, कन्या स्कूल, तहसील कार्यालय, शिवकुमारसिंह प्रतिमा, जयस्तंभ पर आया। इस तरह एक ही समय पर पहुंचकर त्रिवेणी संगम बनाया। जयस्तंभ से पथ संचलन शनवारा चौराहा पहुंचा। यहां से फिर तीन हिस्सों में बंटा एक संचलन सेवासदन कॉलेज की ओर, दूसरा बस स्टैंड और तीसरा कृषि उपज मंडी होते हुए स्टेडियम पर पहुंचे। यहां फिर सभी एक हुए।
इस दीपावली हम चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर चीन की कमर तोड़ देंगे
शहर में पथ संचलन निकलने से पहले स्टेडियम पर बौद्धिक हुआ। इसमें मुख्य वक्ता खण्डवा विभाग प्रचारक विक्रमजी रघुवंशी ने कहा हमें चीन को सबक सिखाना है। इसके लिए एकजुट हो जाएं और चीनी वस्तूओं का बहिष्कार करें। इस दीपावली हम चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करके चीन की कमर तोड़ देंगे। स्वदेशी अपनाओं। थोड़ी मेहनत कीजिए, हम अवश्य सफल होंगे। संघ का काम और तेज गति से करें। श्री रघुवंशी ने कहा संघ की शाखाओं में देशक्ति जाग्रत कर राष्ट्र प्रेम सिखाया जाता है। राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। शाखा में व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हम सौभाग्यशाली है कि हम संघ से जुड़े। धर्म के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दें। कंधे से कंधा मिलाकर हम चलेंगे। आज पूरी दुनिया हमें देख रही है। हमें देश में नेतृत्व करने वाली क्षमता का विकास करना है। अपने आपको साबित करके दिखाना है। देश को नेतृत्व करने वाला देश बनाना है। इसके लिए हम सफल नहीं होने तक लगातार प्रयास करते रहेंगे। संघ की शाखा के माध्यम से समाज उत्थान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। चुनौतियों को स्वीकार किया, इसलिए विश्व में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है। देश में जब भी विपत्ती आई है तब स्वयंसेवक जिला प्रशासन व पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देता है। 1925 से लेकर आज तक संघ केवल हिन्दुओं को संगठित करने का काम कर रहा है। देश शक्ति 24 घंटे की चाहिये। राष्ट्रभक्ति का समाज, मातृशक्ति, गौ माता की रक्षा के लिए खड़ा है। पूरी दुनिया में राष्ट्रीय स्वयं संघ पर डिबेट चल रही। अपने जीवन मेंं कभी ऐसा समय नहीं आना चाहिये कि मैं संघ का स्वयं सेवक था। देश में अनेक प्रकार की देश विरोधी शक्तियां काम कर रही है।
विशेषताएं-
- 27 वाहिनियों में सम्पत
- बरसते पानी में किया सम्पूर्ण मैदान का रेखांकन
- 6 घोष दल, 3 ध्वज वाहिनी और 24 दण्ड वाहिनी
- त्रिवेणी संगम बना आकर्षण का केन्द्र
- फूलों की वर्षा से किया स्वयंसेवकों का स्वागत


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...