शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

12 से 14 दिसंबर 2019 तक शालाओं में आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

12 से 14 दिसंबर 2019 तक शालाओं में आयोजित होगा प्रतिभा पर्व
-
 


 

 

 


    भोपाल- संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार राज्य के समस्त जिलों में एक साथ प्रतिभा पर्व का आयोजन 12 व 14 दिसंबर को आयोजित होना है। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का अकादमिक दक्षताओं का आंकलन किया जायेगा। मूल्यांकन प्रतिदिवस सुबह 11 बजे से 1 बजे एवं 2 से 4 बजे तक दो पालियों में आयोजित होना है।
    प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रतिभा पर्व का आयोजन प्रतिवर्षानुसार 3 दिवस का होगा। प्रथम 2 दिवस अकादमिक दक्षताओं का आंकलन किया जायेगा। तीसरे दिवस खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस वर्ष कक्षा पांचवी आठवीं मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दोनों कक्षाओं में मूल्यांकन बोर्ड पैटर्न पर लघुत्तरीय एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसका विद्यार्थी को विस्तारपूर्वक उत्तर देना होगा। दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाने के पीछे विद्यार्थियों के लेखन कौशल विकसित करने की मंशा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे उन्हीं शालाओं में आयोजित होना है जो गत वर्ष की थी। उक्त पैटर्न के आधार पर बच्चों का लर्निंग आउटकम्स आधारित उपलब्धि स्तर का रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिये सेम्पल शालाओं के बच्चों् का रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया जायेगा।
         राज्य षिक्षा केन्द्र द्वारा चयनित 60 प्राथमिक और 60 माध्यमिक शालाओं में कक्षा तीसरी, पांचवी और आठवीं के समस्त छात्रों का रिस्पोन्स् शीट पर मूल्यांकन किया जायेगा। प्रतिभा पर्व के अंतर्गत पहला दूसरा दिवस शालेय व्यवस्था शाला के संचालन की स्थिति बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का आंकलन किया जायेगा जिससे बच्चों की अकादमिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किये जा सकें। तीसरे दिवस 14 दिसम्बर को वार्षिक उत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। आयोजन में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रत्येक शालाओं को एक हजार रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। उक्त राशि का खर्च सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल गतिविधियों के व्यवस्थाओं व पुरस्कार वितरण में खर्च किया जा सकेगा। प्रतिभा पर्व के आयोजन को पारदर्शी एवं सफल बनाने के लिये शाला प्रबंध समिति के सदस्यों, सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों को भी सहभागी बनाने के लिये प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिये गये हैं।
         राज्य् शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार इस वर्ष कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षायें बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होना हैं जिसके लिये सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है बच्चों एवं पालकों को पत्र लिखकर एवं गांव में डोंडी पिटवाकर अवगत कराया जाये कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं बोर्ड प्रारूप में आयोजित होंगी। छात्रों को पूरक परीक्षा के लिये एक मौका दिया जायेगा और यदि इस परीक्षा में भी छात्र 33 प्रतिशत से कम अंक लाता है तो उसे पुनः उसी कक्षा में अध्ययन करना होगा।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...