रविवार, 24 नवंबर 2019

आज के संसारी प्राणी अज्ञानता के चलते पाप की बजाय पुण्य से डरते हैं:- मुनि अजितसागर महाराज


आज के संसारी प्राणी अज्ञानता के चलते पाप की बजाय पुण्य से डरते हैं:- मुनि अजितसागर महाराज


 



खिरकिया । मंगल वातावरण के साथ मंगल भावनाओं से किया गया कार्य सदैव सफल होता है।यह बात मुनि अजितसागर महाराज ने रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत में कही। उन्होंने अटलजी की पंत्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।इसलिए हमें हमारे मन को हमेशा चंगा रखना चाहिए।क्योंकि मन का उत्साह असम्भव काम को भी सम्भव कर देता है।उन्होंने कहा कि आज के संसारी प्राणी अज्ञानता के चलते पाप की बजाय पुण्य से डरते हैं।मुनिश्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान विषय कषाय के त्याग करने से ही सफल होते हैं।घटयात्रा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि घटयात्रा मन की शुद्धि का परिचायक होती है।इसी तरह ध्वजारोहण सम्यक ज्ञान, दर्शन और चरित्र की प्रभावना का प्रतीक है।इससे पहले मुनि श्री निर्लोभसागर जी महाराज ने कहा कि भव्य जीवों के पुण्योदय से ही संत समागम और जिनबिम्बों की स्थापना करने का सौभाग्य मिलता है।उन्होंने महामंत्र णमोकार की महिमा और मंगलाचरण का अर्थ समझाया।एक संदर्भ में उन्होंने कहा कि दान यदि प्रचार के उद्देश्य से दिया जाए तो वह लाभदायक नहीं होता है।अतः दान हमेशा छपाने की बजाय छिपा कर देना चाहिए। इससे पहले पंचकल्याणक महोत्सव में प्रथम दिन घटयात्रा निकालकर ध्वजारोहण किया गया। घटयात्रा कॉलेज रोड स्थित नवनिर्मित जिनालय से घटयात्रा निकली जो मेन रोड से होते हुए प्रगति स्कूल के सामने बने विशाल पाण्डाल पहुंची।जहां ध्वजारोहण करने का सौभाग्य अजय टिंचु जैन को मिला जबकि मण्डप का उद्घाटन रमेशकुमार जैन ने किया।
प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया बंडा मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान का शुभारंभ कर रहे थे।जैसे ही घटयात्रा की दोनों पंक्तियों की इंद्राणियों ने मण्डप में प्रवेश किया, वैसे ही मुनि अजितसागर जी, मुनि निर्लोभसागरजी मुनि निर्दोषसागर एलक दयासागर तथा एलक विवेकानंद सागर महाराज का प्रवेश हुआ। मुनिगण के सानिध्य में विनय भैयाजी ने मंडप प्रवेश मंडप उद्घाटन मंडप शुद्धि, वेदी संस्कार शुद्धि आदि क्रियाएं भी सम्पन्न कराई।


आज के कार्यक्रम


आज सोमवार को पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन सुबह के सत्र में पात्र शुद्धि सकलीकरण नांदी विधान इंद्र प्रतिष्ठा अभिषेक शांतिधारा, नित्यपूजन मुनिश्री का आशीर्वाद। दोपहर के सत्र में यानमहामण्डल विधान मुनिश्री के प्रवचन शाम को संगीतमय आरती रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र की सभा आसन कम्पायन नगरी की रचना मातापिता की स्थापना अष्टदेवीयों द्वारा माता की परिचर्चा सोलह स्वप्न दर्शन गर्भकल्याणक की आंतरिक संस्कार क्रियाओं का मंचन किया जाएगा।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...