बुधवार, 27 नवंबर 2019

आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित

आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित
-
छतरपुर |


 

 

 


      पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधान के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
    एसपी ने थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 438/19 धारा 302, 397, 450, 34 भादवि में फरार आरोपी बालकिशन चौबे (उम्र 55 वर्ष) और बृजेश चौबे (उम्र 30 वर्ष) उक्त दोनों निवासी ग्राम खमा थाना अजनर जिला महोबा की गिरफ्तारी पर संयुक्त रूप से 5 हजार रूपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
    इसी तरह थाना बमीठा के अपराध क्रमांक 280/19 धारा 294, 302, 307, 506, 34 भादवि 25/27 आर्म्स एवं एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी बृजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बमारी थाना बमीठा, सुरेश कुशवाहा निवासी ग्राम चुरारन थाना बमीठा सहित अन्य दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर संयुक्त रूप से 5 हजार रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।
    उक्त सभी आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी की हरसंभव कोशिश के बावजूद इनकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। आरोपीगण को गिरफ्तार करने वाले अथवा गिरफ्तारी संभव होने की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी को नकद पुरस्कार मिलेगा।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...