रविवार, 3 नवंबर 2019

भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन आज  - किसान कर्जमाफी, बिजली बिलों में बढ़ोतरी व फसलों का मुआवजा न मिलने पर होगा आंदोलन

भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन आज 
- किसान कर्जमाफी, बिजली बिलों में बढ़ोतरी व फसलों का मुआवजा न मिलने पर होगा आंदोलन


 


बुरहानपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत आज 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर किसान आक्रोश आंदोलन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किए वादे अनुसार अब तक किसानों की दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी न करने, अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा न देने तथा किसानों व आम जनता को भारी भरकम बिजली बिल थमाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहादरपुर रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय पर धरना देगे। तथा कलेक्टर को ज्ञापन देगे।तथा बढे हुऐ बिजली बिलों की होली जलाएगे। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीमाली ने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर12 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान आक्रोश आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं उपनेता प्रतिपक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश डाँ. कुँवर विजय जी शाह करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष विजय जी गुप्ता ने बताया जब से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई, तभी से प्रदेश के किसानों पर उपेक्षा के बादल मंडराने लगे थे। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह सभी वादों से मुकर गई है। इतना ही नहीं अतिवृष्टि व बाढ़ की चपेट में आकर अपनी फसलों को पूरी तरह बर्बाद होते देखने के बाद किसान असहाय और ठगा सा महसूस कर रहा है। पूरे 32 जिलों में बाढ़ की विभीषिका ने फसलों को चौपट कर दिया, लेकिन सरकार ने मुआवजा देना तो छोड़िए, ठीक से सर्वे कराना भी आवश्यक नहीं समझा। कर्ज माफी के धोखे से जूझ रहे किसानों के लिए बाढ़ का कहर दुःखों के पहाड़ जैसा साबित हुआ लेकिन असंवेदनशील सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उल्टे किसानों को अनाप-शनाप बिजली के बिल थमा दिए गए हैं। यह अनाप-शनाप बिल उसी कांग्रेस की सरकार ने थमाये हैं, जिसने चुनाव के पहले बिजली के बिल हाफ करने का वादा किया था। पूरा मध्यप्रदेश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसानों का कल्याण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता था। आज भी केंद्र की भा.ज.पा.सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लेकर आई है, जिनका क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में राजनीतिक द्वेष के कारण नहीं हो पा रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि हम किसानों की समस्याओं को लेकर इस सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे। किसान आक्रोश आंदोलन के दौरान हम बढे हुऐ बिजली के बिलों की होली जलाएंगे। तथा श्रीमान कलेक्टर को ज्ञापन देगे। भाजपा जिला महामंत्री  रतिलाल जी चिलात्रे  मुकेश जी शाह श्री मनोज जी लधवे*ने जिले मे निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारि, महापौर, निगम अध्यक्ष, सभी पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्य, सभी मंडलो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, एवं पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के संयोजको से किसान आक्रोश आंदोलन मे आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...