मंगलवार, 26 नवंबर 2019

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
 
 


 

 धार- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर यहां लाट मस्जिद पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ मुख्य अतिथि थे। कलेक्टर श्री बनोठ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की भावना अनुरूप अपना कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान हमारी आत्मा है और संविधान की वजह से ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त करते हैं। इसलिए संविधान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को उनके अधिकार मिले यह सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है। इसलिए दूसरों के अधिकारों का सम्मान करते हुए हम आगे बढ़े। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेंद्र कटारे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के जिला अधिकारी श्री प्रशांत पाटणकर, श्री राजीव सैनी, तहसीलदार श्री भास्कर गाचले सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...