शनिवार, 30 नवंबर 2019

भोपाल ब्रेकिंग ........ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ,उप संचालक कृषि उत्तम सिंह जादौन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भागे पर पकड़ाए

भोपाल
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ,उप संचालक कृषि उत्तम सिंह जादौन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भागे पर पकड़ाए


*(राजेन्द्र के. गुप्ता 98270-70242)*


दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा 


पकड़े जाने के दौरान ऑफिस से भागा उत्तम सिंह जादौन 


लोकायुक्त पुलिस ने घर से दबोचा 


भोपाल कलेक्टर कार्यालय के पास है कृषि विभाग का ऑफिस


कार्रवाई / भोपाल में कृषि विभाग का उप संचालक उत्तम सिंह दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार


भोपाल के कृषि विभाग के उप संचालक उत्तम सिंह जादौन।
अमानक खाद, बीज मामले को निपटाने के एवज में मांगी थी 3 लाख रुपए की रिश्वत


मान सिंह रिश्वत की पहली किश्त एक लाख रुपए उप संचालक जादौन को दे चुका था


भोपाल. मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने शनिवार को भोपाल में कृषि विभाग के एक उप संचालक को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तम सिंह जादौन को भोपाल के नरेला शंकरी के खाद बीज के एक व्यापारी मान सिंह राजपूत से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी अधिकारी ने मान सिंह राजपूत से उसकी दुकान से मिले अमानक खाद, बीज मामले को निपटाने के एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एक लाख रुपए मान सिंह शुक्रवार कोउप संचालक जादौनको दे चुका है।
रिश्वत में दूसरी किश्त देने पहुंचा था
मान सिंह शनिवार को अधिकारी को रिश्वत की दूसरी किश्त दो लाख रुपए देने उसके कार्यालय में पहुंचा, तभी लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकारी द्वारा मान सिंह से कल लिए गए एक लाख रुपए भी उसके घर से बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए अधिकारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...