गुरुवार, 28 नवंबर 2019

देश में 50 बिंदुओं पर खरा उतरा है बुरहानपुर का अजाक थाना, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सम्मान 


 


बुरहानपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देष के सभी राज्यों के 100 थानों का गुप्त सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट 50 बिंदुओं पर तैयार की गई थी। जिसमें प्रत्येक जिलों के चुनिंदा थाना क्षेत्रों में राजनैतिक, समाजिक, यूथ, श्रमिक, पीडित, व्यापारी, स्टॉफ आदि से जानकारी हासिल की। इसके बाद रिकॉर्ड की स्थिति जांची। सभी 50 बिंदुओं पर खरा उतरने के बाद केंद्रीय मंत्रालय ने देष के सर्वोच्च 3 थानों का चयन किया। जिसमें बुरहानपुर भी शामिल है।
बुरहानपुर अजाक थाना प्रभारी एसआई के.के. अग्रवाल है। जिनकी काबिलियत और मेहनत के साथ डिसिप्लेन के दम पर यह सम्मान मिलने जा रहा है। पूणे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अग्रवाल को सम्मानित करेंगे। अग्रवाल ने कहा ये गौरव मेरा नहीं पुलिस अधीक्षक अजयसिंह, एडिषनल एसपी महेंद्र तारणेकर, सीएमसपी व सभी थाना प्रभारियों के साथ मेरे स्टाफ का है। हमने पूरी इमानदारी के साथ पीडित और आमजन के साथ न्याय किया है। जिसके दम पर हमें यह देष का सर्वोच्च सम्मान मिलने जा रहा है। अजाक थाना के आरक्षक गजानन महाजन ने बताया अग्रवाल साहब के नेतृत्व मंे मिलने वाला यह सम्मान वाकई गौरव की बात है। हमारा पूरा स्टॉफ पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ काम करता है जिसका फल हमें आज मिल गया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...