दिव्यांगजन विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं के संबंध में निर्देश
बुरहानपुर - राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 3 दिसम्बर, 2019 को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर बुरहानपुर जिले में दिव्यांग व्यक्तियों के सामर्थ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग बुरहानपुर द्वारा सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित किये जायेगे। उक्त कार्यक्रम में संस्थागत एवं गैर संस्थागत दिव्यांग छात्र/छात्राएँ सहभागिता करेंगे।
इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग उपसंचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जायन्ट्स चेरीटेबल ट्रस्ट मूक बधिर, संघ विद्यालय रेडक्रास सोसायटी तथा अध्यक्ष म.प्र.विकलांग संघ को आवश्यक निर्देश दिये है।