मंगलवार, 26 नवंबर 2019

जैविक खेती अपनाकर कर रहे है लोगो को प्रेरित

जैविक खेती अपनाकर कर रहे है लोगो को प्रेरित


 


बुरहानपुर  -ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर जिले के ग्राम बसाड़ निवासी नाना पाटील खेतीहर किसान है जो कि लगभग डेढ़ साल से जैविक खेती कर रहा है। वर्तमान में जहां रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरकता प्रभावित हो रही है वहीं श्री पाटील का यह प्रयास सराहनीय है।
श्री पाटील के खेतों का एवं जैविक खाद निर्माण ईकाई का कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा भी अवलोकन किया गया है। श्री पाटील ने बताया कि जैविक खाद के उपयोग से सबसे पहले तो उन्हें फर्टिलाइजर का खर्चा जो कि बहुत महंगा पड़ता था अब नहीं उठाना पड़ रहा है। वे आसानी से अपने घरेलू उत्पाद जैसें-गोबर, गौमूत्र, राख, गाय का देशी घी, मठा, पके केले, आंवला, नारियल पानी, शहद इत्यादि सामग्री एवं विभिन्न पद्धतियों के माध्यम से खाद, कीटनाशक तथा नीम, सीताफल, बेशर्म ज्वारपाटा एवं अन्य पौधों की पत्तियों को गौमूत्र, जल में मिलाकर रस तैयार करते है और उस रस का उपयोग पौधों पर छिड़काव के लिए करते है।
श्री पाटील ने बताया कि वह स्वयं की प्रेरणा एवं लोगों को प्रेरित करने के लिए जैविक खेती कर रहे है। आज पाटील के खेत में बोई गई केले की फसल जैविक खाद से लहलहा रही है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...