गुरुवार, 14 नवंबर 2019

जवाहरलाल नेहरू ने विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी : छाया मोरे 

जवाहरलाल नेहरू ने विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी : छाया मोरे 



खण्डवा , संजय चौबे । शासकीय महाविद्यालय पंधाना मैं पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती बाल दिवस के उपलक्ष में   छात्र-छात्राओं द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री को स्मरण कर उनके जीवन पर आधारित देश के प्रति किए गए उनके अविस्मरणीय कार्यों एवं बलिदानों को याद किया गया और उनके द्वारा स्वतंत्रता के बाद में देश के आधुनिकरण ई दिशा में किए गए विभिन्न प्रयास एवं योगदान की चर्चा की गई जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती छाया मोरे द्वारा नेहरू जी के जीवन के  विभिन्न पहलुओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई की अंग्रेजों से किस प्रकार के विषम परिस्थितियों में नेहरू जी ने कुशलता पूर्वक लड़ाई लड़ी और अखंड भारत की परिकल्पना को सार्थक करते हुए एक विशाल राष्ट्र का निर्माण कर उसका सफल संचालन भी किया और अपने जीवन काल में न सिर्फ भारत बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति की स्थापना कार्य को करते हुए गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों की भूमिका का नेतृत्व कर विश्व समुदाय पर अपनी अमिट छाप छोड़ी देश उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा और संपूर्ण राष्ट्र के प्रति किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा इस बाल दिवस समस्त छात्रों ने अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की सहमति श्रीमती मोरे के सम्मुख दी गई जो इस आयोजन को विशेष बनाने में सार्थक पहल रही कार्यक्रम में सुनील कुमार जयसवाल प्रदीप मालवीय शैलेश राठौर प्रफुल्लजैन ललित कुशवाहा हुकुम पटेल सोहन लाल शकील रघुनाथ कुशवाह मनोज भरतकर रायसिंह वकील पठान शकील खान वीरेंद्र सिंह सावनेर आदि शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन प्रवीण  मालवीया द्वारा एवं आभार साजीया सिद्दीकी  ने माना ।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...