बुधवार, 13 नवंबर 2019

जिला कांग्रेस ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती 

जिला कांग्रेस ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती


बुरहानपुर।जिला कांग्रेस के तत्वाधान में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.प.जवाहरलाल नेहरू जी को याद किया एवं उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।
आज नेहरू प्रतिमा पर कांग्रेस जनो ने अपने प्रिय नेता चाचा नेहरू को याद करते हुए उनकी जन्मजयंती मनाई,इस अवसर पर पूर्व विधायक हमीद काजी जी ने कहा कि पंडित जी सोच देश को अखण्ड रखने की थी,इसलिए उन्होंने सभी धर्मों का आदर करते हुए सभी वर्गों के काम करते हुए देश को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि स्व. चाचा नेहरू के द्वारा देश मे किये गए विकास के सभी बड़े कामो को आज भी याद किया जाता है,जो आपने देश की तरक्की के लिए किए ,आज भाखड़ा नंगल बांध हो या नेपा पेपर मिल सभी पंडित की देन है। उनके प्रारम्भ किये  कार्य आज भी विकास के मार्ग पर मिल के पत्थर बने है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात न्यामतपुरा हाईस्कूल,कमल टॉकीज उर्दू स्कूल,राजपुरा,चाचा फकीरचंद वार्ड आँगनवाडी में बच्चो को बिस्किट,चॉकलेट भी बांटे गए।
इस अवसर पर किशोर महाजन,दगड़ू भाई चौकसे,अजय उदासीन,गौरी शर्मा,प्रितिसिंह राठौर,अलका पाटिल,सरिता भगत,शैली कीर,अरुण महाराज,विनोद मोरे,रविन्द्र महाजन,कैलाश पाटिल,सुभाष चौधरी,रफीक सेठ, अनिल पासी,दिनेश शर्मा,कमलेश शाह,श्याम बन्नतवाला,सचिन व्यास,कडू पटेल,राजेश पवार,शहजाद नूर,रामप्रकाश जायसवाल,राजू मोरे,अजय बालापुरकर,राजेश भगत,संदीप जाधव आदि उपस्थित रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...