मंगलवार, 12 नवंबर 2019

कार्तिक पूर्णिमा पर सुंदरकांड और अन्नकूट का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा पर सुंदरकांड और अन्नकूट का आयोजन,


खिरकिया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को सर्वब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा शहर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित बालाजी मंदिर में सुंदरकांड और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं ने सुंदरकांड का भक्तिभय पाठ किया। इस दौरान भगवान बालाजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर विशेष पूजन के बाद महाआरती की गई। इस दौरान महिला मंडल और सामाजिक लोगों ने भगवान के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राकेश पाराशर, महिला मंडल अध्यक्ष उमादेवी शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण मिश्रा, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, सीमा शर्मा, समाज के दीपक रिछारिया, संजय मिश्रा, गोविंद शर्मा, सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...