मंगलवार, 26 नवंबर 2019

कमिश्नर द्वारा संभाग के 9 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

कमिश्नर द्वारा संभाग के 9 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
 
 


 

  शहडोल-   कमिश्नर शहडोल संभाग श्री आर.बी. प्रजापति ने संभाग के 9 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत माह अक्टूबर एवं नवम्बर में प्राप्त शिकायतो का निराकरण शिकायतकर्ता की संतुष्टता के साथ न किए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी की है। मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 92 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर जबाब चाहा है, निर्धारित समयावधि में जबाब न देने अथवा जबाब संतोषजनक न होने पर दो वेतन वृद्धि रोके जाने संबंधी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
     जिनको नोटिस जारी किया गया है उनमें नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अजय श्रीवास्तव, श्री यशवंत वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर, श्रीमती आभा त्रिपाठी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाली, श्री राम सेवक हलवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी पसान, श्री विनोद प्रसाद चतुर्वेदी मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदिया, श्री शैलेन्द्र कुमार ओझा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोतमा, श्री जयदेव दीपांकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यौहारी, श्री आर.एम. तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी, श्री पंकज नयन तिवारी प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार बिजुरी शामिल है।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...