सोमवार, 11 नवंबर 2019

कटे फटे होठ एवं तालु के लिए निशुल्क शिविर लगाया, मानव सेवा संस्था ने लोगों को किया प्रेरित।                   

कटे फटे होठ एवं तालु के लिए निशुल्क शिविर लगाया, मानव सेवा संस्था ने लोगों को किया प्रेरित।                                  


बुरहानपुर। लालबाग रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय नेत्र जिला चिकित्सालय में कटे फटे होठ एवं तालु के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमे 25 बच्चों की जांच हुई उनमे से 10 बच्चों का चयन निशुल्क सर्जरी के लिए किया गया। और बाकी के बच्चो के अनफिट होने के कारण उनकी सर्जरी करने की तारिक अगले माह की दी गई। शिविर में मानव सेवा संस्था ने लोगों को प्रेरित करने हेतु अपनी सहभागिता निभाई। और लोगो को पुर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन से लेकर दवाई, खाना, रहने, का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इन्दौर के डॉक्टर मनोज पटेल एवं उनकी टीम ने सभी बच्चो की जांच की।  इस दौरान मानव सेवा संस्था अध्यक्ष उषा अग्रवाल सचिव उमेश जंगाले, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, अत्ताउल्लाह खान, व्हीएन मोदी, गणपतदास चौधरी, मंसूर सेवक, अरुण जोशी, कीर्ति मेहता, रमेश धुआंधार निलेश महाजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...