शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

कौन होगा मध्यप्रदेश में भाजपा का नया मुखिया ? यह नेता हैं दावेदार 


 


भोपाल - देश में भाजपा के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इस प्रक्रिया में देखा जाएगा कि मध्य प्रदेश की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी।
संगठन चुनाव की प्रकिया के आखिरी दौर में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सियासत गरमा गई है। जिलाध्यक्षों के चुनाव होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई । प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने जोर-आजमाइश भी शुरू कर दी है। मौजूदा अध्यक्ष राकेश सिंह ही पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे या कोई नया चेहरा प्रदेश की कमान संभालेगा, इसे लेकर कयासबाजी भी खूब चल रही है। सियासतदार कह रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अब तक प्रदेशाध्यक्ष को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, अगर दोनों के बीच कोई समन्वय हो गया तो प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में तस्वीर बदल भी सकती है।
दरअसल, भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के कई दावेदार हैं और वे अपने समीकरण भी बैठा रहे हैं। सागर संभाग से पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह भी प्रदेशाध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह एक ही जिले व एक ही संभाग से आते हैं पर इसके लिए तर्क दिए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही एक राज्य से हैं।


यह हो सकते हैं  दावेदार 


भूपेंद्र सिंह , खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा


 पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा,


राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय


 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा 


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...