मंगलवार, 19 नवंबर 2019

खेत में मवेशी घुसने पर हुई थी कहासुनी, आरोपी ने गुस्से में की वृद्ध की हत्या,  डेढ़ माह पूर्व मक्तापूर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

खेत में मवेशी घुसने पर हुई थी कहासुनी, आरोपी ने गुस्से में की वृद्ध की हत्या, 


डेढ़ माह पूर्व मक्तापूर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा


खिरकिया। छीपाबड़ थानांतर्गत ग्राम मक्तापूर में हुई वृद्ध की हत्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 3 अक्टूबर को दलसिंह राजपूत उम्र 75 वर्ष की हत्या गांव के कृषक के खेत में काम कार्य करने वाले आरोपी छगन पिता फत्तू गौर उम्र 45 वर्ष निवासी मक्तापूर ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कृषक नारायण पाटिल के खेत की घास एवं झाड़िया काटने के लिए घर से प्रातः 8 बजे निकला था। गांव के बाद दलसिंह गाय एवं भैंस लेकर मिला। दोनो बातचीत करते हुए रामदास के खेत तक गए। जिसके बाद आरोपी छगन अपने कार्य पर चला गया। वही दलसिंह अपने खेत में मवेषी चराने चला गया। कुछ देर बाद मृतक दलसिंह की गाय आरोपी के मालिक के खेत में चली गई। जिसके बाद छगन ने दलसिंह को पुकार लगाते हुए सोयाबीन में मवेषी नही चराने की बात कही गई। जिस पर मृतक द्वारा छगन के साथ गाली गलौच करने लगा। छगन द्वारा मवेषी को खेत से बाहर करके दलसिंह के पास ले गया, तो गाली नही बकने की बात कही गई, लेकिन बीच विवाद बढ़ा एवं मृतक ने छगन के पैर पर डंडे से मार दिया। जिसके बाद आरोपी को गुस्सा आया और दलसिंह को दराता मार दिया। गले में दराता लगने पर बचाव के लिए पुकारते हुए जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी ने दो बार नाक, मुंह, जांघ एवं घूटने के नीचे मारा। जिससे दलसिंह की मृत्यू हो गई।  


पुलिस को गुंमराह करने खुद पर किया था वार


मृतक दलसिंह के साथ आखिरी बार छगन दिखायी दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन प्रारंभिक रूप से पुलिस को सफलता नही मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, लेकिन उस निगरानी रखे हुए थे। अभिरक्षा से छोड़े जाने के बाद 9 अगस्त को प्रातः 5ः30 बजे आरोपी ने दराते से स्वयं पर वार कर लिया। जिसकी रिपोर्ट छीपाबड़ पहुंचकर भी दर्ज करायी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मामला भी दर्ज किया था।  


पुलिस अधीक्षक बी एस विरदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी एस वर्धमान के मार्गदर्षन एवं एसडीओपी राजेष सुल्या के निर्देषन में गठित दल में थाना प्रभारी भूपेन्द्र गुलबाके के नेतृत्व में एसआई अविनाष पारधी, पीएसआई मनीष चैधरी, एएसआई सूरतलाल मालवीय, एम एल ठाकरे, प्रधान आरक्षक गणेष विष्नोई, भीम, आरक्षक रोहित सरेयाम, कीर्ति के प्रयासो ंसे अंधे कत्ल का पर्दाफाष किया।


इनका कहना


आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार लिया है। गुस्से में उसने हत्या करना बताया है। आरोपी को न्यायालय में पेष किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


         भूपेन्द्र गुलबाके, टीआई, छीपाबड़


 खिरकिया से नीरज भदौरिया की रिपोर्ट


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...