शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

ना 18 से कम हो ना 50 से ज्यादा, युवाओं का अब है यह इरादा, भाजपा जिलाध्यक्ष- युवा नेतृत्व की बढ़ी माँग 

ना 18 से कम हो ना 50 से ज्यादा, युवाओं का अब है यह इरादा, भाजपा जिलाध्यक्ष- युवा नेतृत्व की बढ़ी माँग 



युवाओं में गजेन्द्र पाटील पहली पसंद


बुरहानपुर- जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कही युवाओं नेतृत्व के लिए युवा जिलाध्यक्ष की बात कही जा रही है तो कहीं 50 वर्ष के ऊपर के अनुभवी जिला अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश संगठन स्तर पर उम्र की सीमा को बढाने के लिए प्रयास किये जा रहे है । वहीं बुरहानपुर  जिले में देखा जाए तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में युवा जिला अध्यक्ष बनने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वर्तमान में गौर किया जाए तो भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि भी लगभग सभी युवा चेहरे नजर आ रहे हैं, ऐसे में यदि भाजपा जिला अध्यक्ष भी युवा होता है तो कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बनाने में आसानी होगी और इससे नए कार्यकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भाजपा संगठन में उम्र का बंधन असंतोष का कारण बनते जा रहा है बुरहानपुर जिले में गुटीय राजनीति के चलते भाजपा में अपने-अपने दावेदार जिला अध्यक्ष के लिए प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बुरहानपुर जिले में जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन देखने को मिला उससे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अब नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देने के लिए प्रयासरत है ।



राजनीतिक सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष की दौड़ में 50 वर्ष से कम उम्र वाले गजेंद्र पाटिल, मनोज लधवे एवं विनोद चौधरी तथा 55 वर्ष तक की उम्र वाले जिला अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान महापौर अनिल भोसले एवं नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला एवं जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल भी शामिल है। संगठन चुनाव में यदि उम्र का बंधन हुआ तो युवाओं के पक्ष में अंतिम फैसला हो सकता है।
और युवाओं में सबसे ज्यादा पसंद गजेंद्र पाटिल को किया जा रहा है । गजेंद्र पाटिल जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में है एवं  सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों मेंं भी सतत क्रियाशील रहते हैं।तथा सांसद के बेहद करीबी माने जाते हैं उनके जिलाध्यक्ष बनने का एक कारण यह भी हो सकता है कि मंडल अध्यक्षों में सबसे ज्यादा सांसद गुट के मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं ।अब यह तो संगठन स्तर पर ही तय किया जाएगा इस बार मौका युवाओं को मिलता है या अनुभव को।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...