बुधवार, 27 नवंबर 2019

न्यायालय में गवाहों की सहायता हेतु गवाह सहायता केन्द्र का शुभारंभ -

न्यायालय में गवाहों की सहायता हेतु गवाह सहायता केन्द्र का शुभारंभ
-
अलिराजपुर | 


 

 

 

   


    जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर अलीराजपुर में स्थित जिला अभियोजन कार्यालय में जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला अलीराजपुर श्री बी.एस.चौहान द्वारा माननीय संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार अभियोजन साक्षियों की न्यायालयों में सहायता हेतु गवाह सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर बताया गया कि साक्षियों को जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना न पड़े और उनको उनके प्रक्ररण की पैरवीकर्ता अभियोजन अधिकारियों एवं विचारण कर्ता न्यायालय से सीधें सम्पर्क कराने के उद्देश्य से गवाह सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। न्यायालय में आने वाले गवाहों को अब सीधें गवाह सहायताकर्ता श्री बादू मेड़ा से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकतें है। और अभियोजन द्वारा स्थापित गवाह सहायता केन्द्र का लाभ उठा सकतें है। शुभारंभ अवसर पर जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.एस. चौहान, श्री पी.एस. अहोरीया (अतिरिक्त डी.पी.ओ.)  श्री एम.एस. वसुनिया, श्री के.एम. कनाष, श्री राकेश वास्केल, सुश्री निर्मला चौहान (सभी ए.डी.पी.ओ.), श्री संतोष निंगवाल, श्री महेश परमार, श्री बादु मेड़ा (साक्षी सहायता केन्द्र प्रभारी), श्री रोहित परमार(ए.पी.सी.डी.), श्री भूपेन्द्रसिंह मण्डलोई, श्री अंजय डोडवा, सुश्री सीमा भाबोर (सभी सहायक ग्रेड-3)  उपस्थित थे।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...