शनिवार, 23 नवंबर 2019

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्म वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्म वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम
बुरहानपुर  23 नवम्बर,  2019 - राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के 150 वें जन्म वर्ष पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस अवसर पर पांच दिवसीय कुटीर उद्योगों की प्रदर्शनी-सह मेला-अनुसूचित जाति तथा जनजातिय नृत्य/गायन/वादन का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम हेतु ग्रामोद्योेग विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग एवं जनजातिय कार्य विभाग से समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने महात्मा गांधी जी के 150 वां जन्म वर्ष 2 अक्टूबर, 2019 को गांधी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर, 2020 तक लगातार गतिविधियां जिले में आयोजित किये जाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर पालिका निगम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...