बुधवार, 6 नवंबर 2019

राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक 

राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक 



खंडवा, संजय चौबे । मास्टर ऑफ ताऊ एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में सीहोर में आयोजित 8 वीं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खंडवा के यादव स्पोट्र्स कराते वेलफेयर सोसाइटी के खिलाड़ी 11  खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्र्रदर्शन करते हुए 16 पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग में रोनक पिंजान्या ने स्वर्ण पदक एवं बालक वर्ग में पीयूष मालाकार, मोहित मालाकार, सुहान जाधव, कात में मोहित मालाकर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अंशिका निगवाल, नीलिमा सैनी, आयुषी यादव, पिंकी गडेल, अंशिका निगवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में पियुष मालाकार रजत एवं हर्ष त्रिपाठी कांस्य पदक जीता। प्रिंसीका मशीह और रुपेशकसडेकर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोसाइटी की कोच नेहा यादव को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सोसायटी के अध्यक्ष मंगल यादव, उपाध्यक्ष अमर यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, त्रिलोक यादव, सह सचिव कुंदन यादव, समाजसेवी सुनील जैन, प्रियंका मालवीय आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...