गुरुवार, 21 नवंबर 2019

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान पर लगा परिवारवाद का आरोप  सूची निरस्त करने की उठी मांग,नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों पर हो रहा हंगामा,

 



 

 सांसद नंदकुमारसिंह चौहान पर लगा परिवारवाद का आरोप  सूची निरस्त करने की उठी मांग,नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों पर हो रहा हंगामा,


 


बुरहानपुर-  जििले  में कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पर जताया विरोध वही शाहपुर, नेपानगर और लालबाग मंडल में सर्वे को किया दरकिनार  बुरहानपुर के 7 मंडल अध्यक्षों की जारी हुई सूचि ने भाजपा संगठन को संकट में डाल दिया है। बुरहानपुर, खकनार, नेपानगर और शाहपुर से सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता इंदौर पहुँचे। यहाँ संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा के सामने जमकर हंगामा करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओ का आरोप है। कि सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने परिवार और करीबियों को मंडल अध्यक्ष बनाया है। जबकि पूरी तरीके से सर्वे को दरकिनार किया गया है। आपको बता दें कि बुरहानपुर में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस खेमे से 7 में से मात्र 1 मंडल अध्यक्ष को स्थान मिला है। जिससे खेमे में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सूची निरस्त करने की मांग करते हुए बुरहानपुर के कार्यकर्ताओं की शिकायत के मुताबिक मंडल की जारी सूची को निरस्त करने की मांग प्रदेश भाजपा संगठन से की है। शिकायत कर्ता में राहुल मराठा, विजय राठौर, बंटी मण्डवकर, कमलेश मराठा, रोमेश जोशी और अमित शामिल हैं। शिकायत में लोकमान्य तिलक मंडल से संदीप मुंशी को बनाया है। जबकि वह भाजपा में सक्रिय नही है। इसी तरह शाहपुरा में विक्रम सिंह चौहान पर अप्पति ली गई है। जिसमे कहा गया है कि उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर कोई नही जानता है। नेपानगर में भी रिस्तेदार होने का आरोप भी सांसद पर लगाया है। पूरे मामले के बाद इंदौर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष को देखकर हरकत में आई भाजपा। खरगोन के कार्यकर्ताओं ने कहा नंदकुमारसिंह चौहान के दबाव में है पार्टी। भोपाल से दिल्ली तक ये मामला पहुच चुका है। सूत्रों के मुताबिक जारी सूची को स्थगित करते हुए परिवर्तन किया जा सकता है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...