बुधवार, 20 नवंबर 2019

सभी उच्च शिक्षण संस्थान मनाएंगे संविधान दिवस, यूजीसी ने जारी किया सर्कुलर

सभी उच्च शिक्षण संस्थान मनाएंगे संविधान दिवस, यूजीसी ने जारी किया सर्कुलर



यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों को सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि 26 नंवबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आपको बता दें कि वर्ष 1949 में 26 नवंबर के दिन ही संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी किया गया था। इसलिए इस दिन को भारतीय सरकार ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।


भारतीय संविधान है विश्व का सबसे बड़ा संविधान :


भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान कहा जाता है।
इस संविधान में 94 संशोधन 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियों को शामिल किया गया है। भारत का संविधान 2 साल 11 महीने और 17 दिन में लिखा गया था।


भारत के संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान हमारे संविधान को तैयार करने में काफी रहा है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के प्रथम कानून मंत्री के रुप में सेवा करने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद उन्हें 29 अगस्त को संविधान की प्रारुप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वह भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है।


बहुत कम लोगों को पता है कि भारतीय संविधान की पहली फोटो जो हमे दिखाई जाती है वह संविधान की पहली हस्तलिखित फोटो है। आपको बता दें कि इस हस्तलिखित फोटो को कैलीग्राफी के माध्यम से बनाया गया था। इसे प्रेम बिहारी रायजादा ने बनाया था जोकि दिल्ली में रहा करते थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...