रविवार, 24 नवंबर 2019

श्री कैलाश जोशी सादा जीवन, उच्च विचार के राजनेता थे

श्री कैलाश जोशी सादा जीवन, उच्च विचार के राजनेता थे


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त 


 

 भोपाल-  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि हम सब दु:ख के इन क्षणों में परिजनों के साथ सहभागी हैं।


श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री कैलाश जोशी सादा जीवन, उच्च विचार के राजनेता थे। वे जीवनपर्यंत सामाजिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री जोशी का  निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। 


मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...