मंगलवार, 26 नवंबर 2019

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में बीज के 75 दुकानो का किया गया औचक निरीक्षण 6 दुकानो को किया गया शील 24 दुकानो को कारण बताओ नोटिस जारी

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में बीज के 75 दुकानो का किया गया औचक निरीक्षण
6 दुकानो को किया गया शील 24 दुकानो को कारण बताओ नोटिस जारी
सिंगरौली | 


 

 

 


    कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के निर्देश के परिपालन में किसानो को गुणवत्ता युक्त खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि अशीष पाण्डेंय ने जानकारी देते हुये बताया कि यह अभियान 15 से 30 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी विशेष सघन गुण नियंत्रण अभियान अंतर्गत चलाया जा रहा है। जिसके तहत उर्वरक बीज एवं पौधा संरक्षण औषधियो के गुणवत्ता एवं काला बाजारी रोकने हेतु सघन निरीक्षण अभियान की कार्यवाही की जा रही है।
  जिसके अंतर्गत बीज उर्वरक एवं राशायनिक दवाओं के कुल 75 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण कर 41 नमूने लिए गये। अभियान के दौरान कुल 6 दुकानो को शील किया गया। तथा 24 दुकानो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होने बताया की यह कार्यवाही जिले के तीनो विकास खण्डो में 30 नवम्बर तक निरंतर जारी रहेगी। तथा गठित दलो द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा।एवं अमानक खाद बीज बेचने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...