रविवार, 24 नवंबर 2019

सिंगरौली जिले में 28 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आज से

सिंगरौली जिले में 28 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आज से
-
सिंगरौली | 


 

    किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर विभिन्न आनाजों का उपार्जन किया जाता है। सिंगरौली जिले में 25 नवम्बर 2019 से 20 जनवरी 2020 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी। इसके लिए 28 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इनमें सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीद की जायेगी। कलेक्टर के.वी.एस. चौधरी ने खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को सभी खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होेंने कहा है कि उपार्जित धान का किसानों को तीन दिवस में भुगतान करें। निर्धारित गुणवत्ता का ही धान खरीदें खरीदे गये धान का समय पर उठाव परिवहन तथा सुरक्षित भण्डारण करायें।
    कलेक्टर ने बताया है कि धान का उपार्जन सहकारी समितियां करेगी तहसील सिंगरौली में ग्राम खुटार, तियरा, गड़हरा, उर्ती, तेलदह, खटखरी तथा मंडी प्रांगण बैढ़न में खरीदीे केन्द्र बनाये गये हैं। तहसील माडा में कोयलखूथ, माडा, मकरोहर, बिन्दुल, रजमिलान तथा सखौउहा में खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। तहसील चितरंगी में रामगढ़, चतरी, चितरंगी, खम्हारडीह, जेबीएस गोदाम दुधमनिया, पराई तथा घोघरा में खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। तहसील देवसर में ईटार, वरगवां, मझौली तथा देवगवां एवं तहसील सरई में महुआ गांव बरका, सरई तथा जमगढ़ी में खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं।
    कलेक्टर ने कहा है कि इन खरीदी केन्द्रों में केवल पंजीकृत किसानों से निर्धारित मात्रा में ही धान की खरीदी की जायेगी। धान की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत होने पर जिला स्तरीय समिति इनका निराकरण करेगी। सभी समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य तथा खरीदी से जुड़ी अन्य सूचनाओं का बैनर तथा पोस्टर अनिवार्य रूप से लगायें। इसमें शासन द्वारा जारी टोल टोल फ्री नंबर का उल्लेख अनिवार्य रूप से करें। सभी एसडीएम तथा तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी धान खरीदी की सतत निगरानी करें। 



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...