शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों दी शानदार प्रस्तुती, इन शालाओं को मिले पुरस्कार 

 


विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों दी शानदार प्रस्तुती, इन शालाओं को मिले पुरस्कार 



बुरहानपुर- मध्य प्रदेश दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी श्रृंखला में नेहरू मान्टेसरी स्कूल द्वारा निमाड़ी गणगौर लोक गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्षकों का मनमोह लिया। वहीं सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ.माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने निमाड़ी लोक गीत नृत्य किया। अर्वाचीन स्कूल के विद्यार्थियों ने निमाड़ी क्लासीकल गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तथा एम.के.मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने निमाड़ी गीत चार चार बांगड़ी वाली गाड़ी लाईयों...... पर नृत्य कर दर्षकों को आकर्षित किया।


तत्पष्चात सांस्कृतिक  कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्षन वाली स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति में सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू मान्टेसरी स्कूल को द्वितीय तथा अर्वाचिन स्कूल को तृतीय स्थान एवं एम.के.मेमोरियल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेष गान का गायन हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता और हितेष शाह ने किया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...