गुरुवार, 28 नवंबर 2019

विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर को मनाने हेतु बैठक आयोजित -

 
आगर-मालवा | 


 

 

 


   


    विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर को मनाने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्टर सभा कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई है।     बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण के उप संचालक श्री जितेन्द्र सिंह सेंगर, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति रावत, जिला शिक्षा अधिकारी आरपी सेन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहें।
        बैठक में बताया गया कि विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूनिवर्सल आईडी भी बनाने हेतु पंजीयन किया जाएगा।
        कलेक्टर श्री कुमान ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। दिव्यांगजनों की भागीदारी से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाए। साथ ही उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प आदि की प्रदर्शनी भी लगाई जाएं। दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरस्कृत किया जाए। कार्यक्रम में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।  उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमो में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं एवं विद्यालय, महाविद्यालय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
        कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारी को कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ विकास खण्ड मुख्यालयों पर दिव्यांगजनों के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। साथ शैक्षणिक संस्थाओं में भी खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया ।





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...