मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

15 के 15वार्डो में कांग्रेस के पार्षद बना दो, बाकी काम हम पर छोड़ दो : पीसी शर्मा


एक साल में कराए 9 करोड़ के काम, अगले 5 सालो में कराएंगे 50 करोड़ के कार्य


खिरकिया। नगर परिषद द्वारा नगर में कराए गए कार्यो का प्रभारी मंत्री पी सी शर्मा ने लोकार्पण किया। इस दौरान 9 करोड़ के 21 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जो कार्य 4 साल में हुए, उससे ज्यादा कार्य काँग्रेस सरकार बनने पर पिछले एक साल में 9 करोड़ हुए।



खिरकिया का विकास करना है, तो 15 की 15 पार्षद कांग्रेस के होने चाहिए। बाकी सारे कार्य हम पर छोड़ दो। कोई भी चीज़ नही बचेगी। एसडीएम से कहा कि बस स्टैंड ओर स्टेडिम के लिए जगह निकालो। भोपाल से पैसा दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है।
भाजपा समर्थित विधायक से उन्होंने कहा कि दिल्ली से काम आप कराकर दीजिये, राज्य का काम हम कर देंगे। ओवर ब्रिज के लिए प्रयास किये जायेंगे। 
एक साल के भीतर करीब 350 उद्योग प्रदेश में आ गए है। जो पिछले 10 सालो में नही हुए। पिछली सरकार के घोटाले के चलते प्रदेश सरकार को रेत से 230 करोड़ मिलता था। वही अब उसके टेंडर 1300 करोड़ में हुए है। हम ख़िरकीया नगर पंचायत से बढ़कर नगर पालिका की ओर बढ़ रहा है। एक साल में 9 करोड़ के कार्य हुए है तो आने वाले 5 सालों में 45 से 50 करोड़ के कार्य कराएंगे, जिसमे स्टेडियम, बस स्टैंड, ओवर ब्रिज सहित अन्य कार्य भी हो जाएंगे। 2019 से नागरिको का 2020 बेहतर होगा। 
कार्यक्रम को पूर्व विधयक आर के दोगने, साहित्यकार श्यामजी साकल्ले नगर पंचायत अध्यक्ष यशोदा दुर्गा दास पाटिल ने सम्बोधित किया। मंचासिन कार्यकारी जिला अध्यक कैलास पटेल, जिला उपाध्यक्ष भूपेश पटेल, बद्रीपटेल, श्यामसिंह राजपूत, पुरुषोत्तम कोठारी, इस्माइल खान, महेश शांडिल्य, नपा उपाध्यक्ष रंजना पटेल, सोना शर्मा, संगीता राय, कलेक्टर एस विश्वनाथन एवं एसपी बी एस विर्दे, एसडीएम वीपी यादव थे। इस दौरान नगर पंचायत के कांगेस के सभी पार्षद भी मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...