गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

19 जनवरी जन्मदिन वाले व्यक्ति कर सकेंगे वृक्षारोपण

















  •  

























 
जबलपुर | 


 जिला प्रशासन, इंडियन रेडक्रास सोसायटी जबलपुर और कदम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 19 जनवरी 2020 को जबलपुर नगर में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 19 जनवरी को जन्में 2500 व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा रोपकर जन्मदिन मनाएंगे।
    कलेक्टर एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी जबलपुर के अध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम संपन्न होने पर विश्व रिकार्ड दर्ज होगा और जबलपुर शहर का गौरव बढ़ेगा। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवारजनों, मित्रों और परिचितों को प्रेरित करें कि वे 19 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण जरूर करें।
    श्री यादव ने सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को पत्र भेजकर उन व्यक्तियों की सूची तैयार करने के लिए कहा है। जिनका जन्मदिन 19 जनवरी को है। इस कार्यक्रम के संदर्भ में संदीप मिश्रा 9425386037 और विजय सिंह 7974160420 से संपर्क किया जा सकता है।






भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...