शनिवार, 7 दिसंबर 2019

आज शुरू होगी प्रान्तीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की संभाग स्तरीय स्पर्धा

















  •  




























आज शुरू होगी प्रान्तीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की संभाग स्तरीय स्पर्धा
खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी करेंगे शुभारंभ
इन्दौर | 


 

 

 


    गुरू नानक देवजी प्रान्तीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ आज प्रात: साढ़े 11 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर खण्डवा रोड इंदौर में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी के द्वारा किया जायेगा।  इसमें  कबड्डी, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल, खो-खो बास्केटबॉल, टेबल-टेनिस, हॉकी, बेडमिंटन आदि प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
    इस स्पर्धा में इंदौर संभाग के सभी आठों जिलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रथम दिवस 8 दिसम्बर 2019 प्रात: 11 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की खो-खो महिला/पुरूष, बैडमिंटन महिला/पुरूष, एथलेटिक्स महिला/पुरूष, टेबल-टेनिस महिला/पुरूष, हॉकी महिला/पुरूष, फुटबॉल महिला, कबड्ड़ी पुरूष तथा बास्केटबॉल महिला/पुरूष प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। द्वितीय दिवस 9 दिसम्बर 2019  को प्रात: 10 बजे से व्हालीबॉल महिला/पुरूष, फुटबॉल पुरूष, कबड्डी महिला, कुश्ती महिला/पुरूष प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह प्रतियोगिता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर खंडवा रोड़ पर आयोजित की जायेगी







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...