सोमवार, 2 दिसंबर 2019

अब...नो टेंशन, क्योंकि...बढ़ गई पेंशन -सरजू बाई (खुशियों की दास्तां)

अब...नो टेंशन, क्योंकि...बढ़ गई पेंशन -सरजू बाई (खुशियों की दास्तां)
बुढ़ापे में मददगार साबित हो रही दुगुनी पेंशन
सीहोर | 


 

     अब...नो टेंशन, क्योंकि बढ़ गई पेंशन यह कहना है सीहोर जिले की बुदनी तहसील में रहने वाली 85 वर्षीय सरजू बाई का, जिन्हें अपने बुढ़ापे में ऊपरी खर्च के लिए काफी परेशानी होती थी। सरजू बाई को पहले 300 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिलती थी, वह नाकाफी थी। इससे उनका खर्च पूरा नहीं हो पाता था।
     सरजू बाई की परेशानियां दूर हुई जब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा वचन पत्र के अनुसार पेंशन दुगुनी कर दी गई है। अब सरजू बाई को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। वह अपनी जिंदगी सुखमय व्यतीत कर रहीं हैं। सरजू बाई बताती हैं कि यदि मध्यप्रदेश सरकार पेंशन दुगुनी न करती तो उन्हें खर्च की परेशानी बनी रहती। अब वह निश्चिंत हैं, क्योंकि अब उन्हें अपने बुढ़ापे में छोटी-मोटी जरुरतों के लिए कोई परेशानी नहीं होती है। सरजू बाई मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया को धन्यवाद देते नहीं थकतीं।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...