मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

बिम्ट्स महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर राजेश कौल ने कहा भारत का संविधान सबसे विशाल

बिम्ट्स महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कलेक्टर राजेश कौल ने कहा भारत का संविधान सबसे विशाल


*बिम्ट्स महाविद्यालय में ''स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार'' विषय पर संगोष्ठी आयोजित*
बुरहानपुर। निमाड़ क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस महाविद्यालय बुरहानपुर में अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। ''स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार'' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को अनेक जानकारियों से अवगत कराया।
संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि 10 दिसंबर को अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाविद्यालय के बिम्ट्स परिसर के ऑडोटोरियम में अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर जिला विधिकी प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर, जिला प्रशासन बुरहानपुर, मानव अधिकार आयोग इकाई जिला बुरहानपुर एवं जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर के तत्वावधान में ''स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार'' विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला प्रशासन बुरहानपुर से कलेक्टर राजेश कौल, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर नरेन्द्र पटेल एवं पी.आर.ओ.सुश्री आषा उइके, मानव अधिकार आयोग जिला संयोजक महेन्द्र जैन एवं संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समस्त अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ. शीतल पाटीदार, डॉ. कविता पवार, डॉ.अनिलकुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।


 



एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर नरेन्द्र पटेल ने कहा कि आज मानव अधिकार दिवस को स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार के रूप में मनाया जा रहा है। संपूर्ण विश्व में पर्यावरण एवं सृष्टि की दृष्टि से मनुष्य एक केन्द्र बिंदु है। इसलिए मनुष्य को इस प्रकार से अपना व्यवहार करना चाहिए कि जो व्यवहार उसे खुद के लिए पसंद नहीं हो। ऐसा व्यवहार उसे दूसरे के साथ भी नहीं करना चाहिए। हर मनुष्य को जीवन जीने, आहार, व्यवहार का अधिकार प्राप्त है। यदी वह गरीमामयी जीवन नहीं जी पा रहा है मतलब उसे स्वच्छ जल, स्वच्छ भोजन, स्वच्छ वायु प्राप्त नहीं होता है। इसका सीधा तात्पर्य है कि किसी के द्वारा या किसी के माध्यम से उसके मानव अधिकार का हनन हो रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिये पारम्परिक रिती-रिवाजों का पालन करना है जैसे पीपल, तुलसी, बरगद जैसे अनेक ऐसे वृक्षों को जल चढ़ाना चाहिए जो अपने आसपास के परिवेश में स्थित हो। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इन वृक्षों की देखभाल बहुत जरूरी है। हमें यह प्रण करना चाहिये कि मानव अधिकार को सफल बनाने के लिए हम सदैव दूसरों के बारे में अच्छा सोचेगें, अच्छा करेंगे, दुसरों की सहायता करेंगे, दूसरों के प्रति सद्भावना रखेंगे और पर्यावरण की स्वच्छता की ओर ध्यान रखेंगें।
कलेक्टर राजेश कौल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ''अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस'' यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मानव अधिकार के हनन को देखते हुए मानव अधिकार की घोषणा हुई थी तभी से मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व में यह बताया गया कि मानव के मूलभूत अधिकार क्या है और मानव को प्राप्त अधिकार का हनन किसी भी प्रकार नहीं होना चाहिए। सभी जाति, धर्म के अनुयायियों, विविध भाषा को बोलने वाले मानव समाज का समान अधिकार प्राप्त है। इसलिए सभी को अपने धर्म, जाति एवं भाषा के सम्मान के साथ-साथ दूसरो का भी सम्मान करना चाहिए। भारत का संविधान सबसे विशाल है। सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए और कोई किसी के भी अधिकार क्षेत्र में नहीं जाए इसका ध्यान रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। मानव को ऐसे कर्म करना चाहिए की दूसरे किसी के अधिकारों का हनन न हो, क्षति न पहुंचे। व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानून और न्यायालय का सरंक्षण मिला हुआ है। इस वर्ष मानव अधिकार को पर्यावरण स्वच्छता के साथ जोड़ा गया है। व्यक्ति को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकें। मनुष्य के दैनिक क्रिया कलाप पर सदैव ध्यान रखना जिससे पर्यावरण सबंधी मौलिक अधिकारों हनन न हो। दिल्लीवासियों को आज जिन परिस्थितियों में जीवन यापन करना पड़ रहा है। वह बहुत भयावह है, क्योंकि आसपास के प्रदेश के लोगो ने अपनी सुविधा के लिए पर्यावरण का बहुत नुकसान पहंुचाया है जिससे दिल्लीवासियों के मानव अधिकारों का हनन हुआ। हमें दैनिक जीवन में प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग कम करना चाहिए। मनुष्य को विलासिता पुर्ण जीवन से दूरी बनाना चाहिए उन्हें ऐसेे संसाधन जैसे ए.सी., मोटर बाईक, वाहन का उपयोग कम करना चाहिए, जिससे प्रदुषण स्तर पर्यावरण में कम रहें। इस दौरान कलेक्टर राजेश कौल ने बिम्ट्स परिसर में स्थित पेड़-पौधो को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और पर्यावरण प्रिय बिम्ट्स मैनेजमेंट और परिसर की प्रशंसा की।
 संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि आज इस विषय ''स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार'' की आवश्यकता महसूस हो रही है। यह बहुत चिंता का विषय है। क्योंकि आज मानव जीवन बहुत व्यस्तता वाला हो गया है। किसी को भी अपने पर्यावरण की चिंता नहीं रही है। आज बिम्ट्स परिसर में इतने अच्छे विषय ़''स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार'' को लेकर प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया जिससे महाविद्यालय के युवाओं में एक अच्छा संदेश गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से हम पुरे समाज को जागरूक कर सकते है। विद्यार्थी अपने परिसर में स्वच्छता के संदेश को फैलाकर पर्यावरण सुरक्षा में अहम योगदान दे सकते है। विद्यार्थियों को यह संकल्प लेना चाहिए हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिये हमेशा तटस्थ रहना चाहिए। हमें छोटी-छोटी चीजों से स्वच्छता की शुरूवात करनी चाहिए। अपने घरों के आस-पास, कार्यस्थल, विद्यालय और महाविद्यालय परिसर और जहां भी विचरण करते है, वहां स्वच्छता का पुरा ध्यान रखना चाहिए। सभी को यह प्रण करना चाहिए कि अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पुरी तरह से बंद करना है। साथ ही रि-यूज प्लॉस्टिक का उपयोग भी कम करना है। क्योंकि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए बहुत घातक होता जा रहा है। हमें स्वयं ही इसके लिए पहल करनी होगी। हमें सकंल्पबद्ध होना चाहिए कि अपने हिस्से की जिम्मेदारी और अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरे के अधिकारों का भी पुरा ध्यान रखना है और कहां कि ''माना कि अंधेरा बहुत घना है पर दिया जलाना कहां मना है।''
संगोष्ठी में मानव अधिकार आयोग जिला संयोजक महेन्द्र जैन कहा कि स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार से तात्पर्य है कि मानव को जैसे अपने जीवनक्रम में विभिन्न अधिकार प्राप्त है उसी प्रकार उसे पर्यावरण की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। मानव जिस परिवेश में रहता है उसकी स्वच्छता का ध्यान वह स्वयं रखे तो समाज में किसी भी प्रकार परेशानियां नहीं होगी। हिन्दू संस्कृति के हिसाब से यह सर्वविदीत है कि जहां स्वच्छता रहती है वही समृद्धी रहती है और सरस्वती और लक्ष्मी निवास करती है।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन युवराज जाधव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या मंे विद्यार्थी व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...