बुधवार, 4 दिसंबर 2019

गुरूनानक देवजी संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक में भोपाल बना ओवरऑल चैम्पियन  

गुरूनानक देवजी संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक में भोपाल बना ओवरऑल चैम्पियन


 


 


 भोपाल- जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी में आज टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरूनानक देवजी संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक खेलों का समापन किया। संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक प्रतियोगिता में भोपाल संभाग ओवरऑल चैम्पियन बना।










































































गुरूनानक देवजी संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक



बास्केटबॉल



 



विजेता



उपविजेता



पुरूष



भोपाल



विदिशा



महिला



भोपाल



विदिशा



हॉकी



पुरूष



भोपाल



विदिशा



महिला



भोपाल



विदिशा



खो-खो



पुरूष



सीहोर



राजगढ़



महिला



सीहोर



विदिशा



कबड्डी



पुरूष



सीहोर



भोपाल



महिला



भोपाल



विदिशा



फुटबाल



महिला



सीहोर



भोपाल



जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में सफल होने के गुर भी सिखाते हैं।


मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहाँ जूनियर और सीनियर प्रांतीय ओलम्पिक प्रतियोगिता शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूली स्तर पर भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रांतीय ओलम्पिक शुरू किया जाएगा। श्री पटवारी ने कहा कि अगले वर्ष से प्रांतीय ओलम्पिक में ट्राफी के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।


इस अवसर पर मंत्रीद्वय ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।


प्रदेश में बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से प्रांतीय ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। संभाग स्तरीय ओलम्पिक खेल में पुरूष एवं महिला के लिए बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी और फुटबाल खेले गए। इसमें राजगढ़, सीहोर, भोपाल और विदिशा के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...