सोमवार, 2 दिसंबर 2019

जनगणना 2021 का कार्य दो चरणों में सम्पादित होगा

 


जनगणना 2021 का कार्य दो चरणों में सम्पादित होगा

बुरहानपुर | जनगणना 2021 के जनसंख्या गणना की अधिसूचना का प्रकाशन भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जा चुका है। जनगणना कार्य दो चरणों में सम्पादित होना है। प्रथम चरण 1 मई से 14 जून 2020 तक तथा द्वितीय चरण 09 से 29 फरवरी 2021 में होना है। यह जानकारी अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री रोमानुस टोप्पो द्वारा दी गई। उक्त कार्य  को प्राथमिकता प्रदान करते हुए जिले में आयुक्त नगर निगम, तहसीलदार बुरहानपुर/ नेपानगर/खकनार, मुख्यनगर पालिका अधिकारी नेपानगर, मुख्य नगर परिषद शाहपुर को जांच जनगणना अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे दोनो चरणों का फिल्ड कार्य प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा संपादित कराना सुनिश्चित करें एवं शीघ्र ही प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की सूची तैयार कर उनकी नियुक्ति को प्राथमिक्ता देवें। जानकारी के अनुसार  प्रगणक एवं पर्यवेक्षक एक सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक, क्लर्क, पटवारी या अन्य कोई शासकीय कर्मचारी हो सकते है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...