मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

जिला कांग्रेस ने किया जय जगत यात्रा का स्वागत....लक्ष्मीनारायण पँवार ने कहा बापू ने खुशहाल भारत का सपना देखा था....


 


हरदा - गांधीवादी विचारक राजगोपालाचारी एवं देश विदेश से उनके पचास साथियों द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 02 अक्टूम्बर  से दिल्ली से 02 अक्टूम्बर 2020 को संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जिनेवा(स्विट्जरलैंड,11000 किलोमीटर की पदयात्रा) हेतु जारी "जय जगत यात्रा" का स्वागत जिला कांग्रेस हरदा द्वारा आज सुबह 8 बजे स्थानीय आईटीआई के सामने खण्डवा रोड पर किया।इस दौरान जय जगत यात्रा के नेतृत्वकर्ता गांधीवादी विचारक राजगोपालाचारी ने जिला कांग्रेस के उपस्थित पदाधिकारीयो एवँ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि, आज पूरी दुनिया मे गरीबी से ज्यादा बड़ी पीड़ा नही है और हम उसका समाधान बापू के विचारों से प्रेरित निकलने के उद्देश्य से जय जगत यात्रा के माध्यम से पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहते है कि दुनिया से गरीबी खत्म होनी चाहिए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पँवार ने महात्मा गांधी के सपनो के भारत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, बापू ने सदैव एक भारत-खुशहाल भारत का सपना देखा था और उनके विचारों में भारत का असल विकास गांवो के विकास से शुरू होता है,  राजगोपालाचारी  के नेतृत्व में गांधी जी के संदेश को देश-विदेश तक पहुचाने और संयुक्त राष्ट्र संघ को दुनिया से गरीबी मिटाने हेतु सन्देश देने की कोशिश के लिए आज हम हरदा वासी सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें बधाई देते है एवं जय जगत यात्रा की सफलता की कामना करते है। पूर्व नपा अध्यक्ष हेमन्त टाले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री जोशी ने भी इस दौरान उपस्थित जनो को सम्बोधित किया।
जय जगत यात्रा का हरदा से ग्राम बैरागढ़, रहटाखुर्द तथा कुकरवाद में सैकड़ो ग्रामीणों द्वारा बढ़चढ़ कर यात्रा का समर्थन किया, ग्रामीणों द्वारा यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर एवं चाय स्वल्पाहार कराकर आगे के लिए विदाई दी गयी।
इस दौरान कांग्रेसजनो ने हरदा से 
ग्राम कुकरावद तक जय जगत यात्रा के साथ पैदल चलकर राजगोपालाचारी के उद्देश्य पर अपना समर्थन जताया।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. आर.के. दोगने, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सुरमा, मोहन विश्नोई, पूर्व नपा प्रत्याशी हरीमोहन शर्मा, युवा कांग्रेस नेता वीरेंद्र मालवीया, दिनेश विश्वकर्मा, मुन्ना पटेल, फूलचंद कहार, राशिद राइन, असलम लाला, लखन जानी, बालकृष्ण पाटिल, संजय अग्रवाल एवं संजय पांडे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...