सोमवार, 9 दिसंबर 2019

जिले में बारह उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी शुरू

















  •  




























जिले में बारह उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी शुरू
 
जबलपुर | 


 

 

 


    किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिए जिले में 39 खरीदी केन्द्र प्रारंभ हो गये हैं इनमें से आज सोमवार से बारह केन्द्रों में धान का उपार्जन प्रारंभ भी हो गया है। कलेक्टर श्री भरत यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन बारह खरीदी केन्द्रों पर करीब 750 क्विंटल धान का उपार्जन किसानों से किया गया है।  उन्होंने बताया कि जिले में 62 खरीदी केन्द्र बनाये जा रहे हैं शेष 23 केन्द्रों पर भी कल मंगलवार से धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश उपार्जन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दिये गये हैं।
    श्री यादव के मुताबिक जिले में धान के उपार्जन के लिए हाल ही में खुले केन्द्रों पर भी एक-दो दिन के भीतर किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायेंगी। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी पूरी धान की खरीदी की जायेगी।  श्री यादव ने किसानों से भी आग्रह किया है कि साफ-सुथरी, सुखाकर और एफएक्यू मापदण्ड के मुताबिक ही धान खरीदी केन्द्रों पर लेकर आयें।  
    जिन खरीदी केन्द्रों पर सोमवार से धान का उपार्जन शुरू हो गया है उनमें कटंगी, नुनियाकलां, सहजपुर, पड़रिया, शहपुरा, हरदुली कलां, पिंडरई, मनकेंड़ी, तिलहरी, नुनसर के अलावा दो और खरीदी केन्द्र शामिल हैं।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...