सोमवार, 9 दिसंबर 2019

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ महारैली’ में कमलनाथ के नेतृत्व मेें मध्यप्रदेश से कांग्रेस कार्यकताओं की होगी, ऐतिहासिक भागीदारी

कांग्रेस की 'भारत बचाओ महारैली' में कमलनाथ के नेतृत्व मेें मध्यप्रदेश से कांग्रेस कार्यकताओं की होगी, ऐतिहासिक भागीदारी


 


 भोपाल-   मात्र 6 साल से भी कम की भाजपानीत एनडीए की सरकार ने देश में अराजकता का माहौल बना दिया है । जनता को भ्रमित किया, कभी देश प्रेम के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर वोट ले लिया। आज लोग कांग्रेस की तरफ अपेक्षा और विश्वास की निगाह से देख रहे है । ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधीजी ने 14 दिसम्बर, 2019 को भारत बचाओं रैली का आव्हान किया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से कम से कम 51 हजार कार्यकर्ता महारैली में शामिल होने के लिए अति उत्साहित है। भाजपा की 15 साल की असफलता, नाकामियों, विफलताओं और पिछड़ते हुए राज्य मध्यप्रदेश को कमलनाथ सरकार द्वारा एक वर्ष से भी कम समय में अग्रणी राज्य में लाने का प्रयास किया जा रहा है, वे घोषणाओं पर नहीं वचनों पर विश्वास करते है, वे व्यापारी, उद्योगपति, मजदूर, किसान, आम आदमी से रूबरू मिलकर या समस्या जानकर म.प्र. का विकास करने में दृढ इच्छा शक्ति से आगे बढ़ाने में सतत प्रयास में लगे है। इसलिए 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित भारत बचाओं महारैली में भाग लेने के लिए पूरे म.प्र. से कांग्रेस कार्यकर्ता जोश-खरोश के साथ प्रस्थान करेंगे।


 



केन्द्र की भाजपा सरकार जब से सत्ता में काबिज हुई है उसने ना सिर्फ भारत के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न किया है, अपितु संवैधानिक संस्थाओं की साख को भी आघात पहुंचाया है।
भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से भारत बचाओ, बैरोजगारी से लूटते हुए किसानों को, भूखमरी से, मंदी से, बंद होते हुए उद्योगों, छोटे-छोटे दुकानदारों के लूटते हुए व्यवसायों से, बहन-बेटियों पर हो रहे लगातार अत्याचारों से भारत बचाओं। भारत के एक-एक व्यवसायी, दुकानदार, व्यापारी, उद्योगपति, किसान, बेरोजगार, नौजवान, को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही बर्बादी से बचाने की आवश्यकता है।



एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों, नोटबंदी, जीएसटी में जल्द बाजी करने के कारण देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। विदेशी कंपनियां भारतीय कंपनियों पर हाॅवी हो रही है तथा देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पहले के जमाने में लोग कांदा रोटी खाकर खुश रहते थे, उनको आज 200 रू. किलो प्याज खरीदना मुश्किल पड़ रहा है । देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, कानून व्यवस्था के हालात लचर है। नोटबंदी के बाद कहा गया था कि भ्रष्टाचार कम होगा, जबकि एनडीए के राज में देश में भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है, आज देशभर में जो बलात्कार की घटनाएं हो रही है, उससे देश रेपिस्ट देशों में दुनिया के दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश की छवि विदेशों में बिगड़ रही है, देश में पर्यटक आने से घबराने लगे है, देश में महिलाओं, बालिकाओं में असुरक्षा की भावना बनी हैं।
आज देश भयंकर आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है, भाजपा सरकार में रिजर्व फंड यहां तक की अपना सोना तक बेचा, 1 लाख 76 हजार करोड़ रूपये लिये जो कि देश की आकस्मिक आवश्यकता पर ही लिया जा सकता है, रिजर्व बैंक में जो फंड होता है वह हमारी साख को बढ़ाता है और तो और भारत की सरकारी कंपनियों को बेंचा जा रहा है, जिसके माध्यम से भी 1 लाख करोड़ रूपये एकत्रित किए जाने की योजना है। इन कंपनियों को कांग्रेस सरकार ने अपने 60 साल के शासन में देश की मजबूती एवं तरक्की के लिए खड़ा किया था।
जिस बीएसएनएल की सीम मिलना किसी व्यक्ति के लिए बड़ी बात होती थी, आज चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उसी बीएसएनएल सरकारी कंपनी को बंद कर देने की कगार पर खडा कर दिया है । पहले तो जीएसटी बिना सोचे समझे लगा दी, एक की अपेक्षा अनेक दरे लगा दी गई, चुनाव में जीतने अथवा वोट पाने के लिए जीएसटी की दरों में परिवर्तन किया गया।  सौ से भी ज्यादा संशोधन किए    गए । आज वहीं सरकार जीएसटी की दरें बढ़ाने का कुत्सित प्रयास कर रही है, जिससे देश की जनता को एक बार फिर झटका लगना तय है ।
राहुल गांधी देश के लिए पूरी मेहनत, तन-मन से लगे थे उनके खिलाफ भाजपा ने झूठा प्रचार का वातावरण बनाने की कोशिश की। लेकिन म.प्र. कांग्रेस को विश्वास है कि आने वाला समय, फिर से श्रीमती सोनिया जी एवं राहुल जी का है। क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में सरकार देश को संभालने, आगे बढ़ाने और विकास में पूर्णतः असफल साबित हो रही है, देश का हर नागरिक परेशान है, ऐसे में भारत बचाओं या यूं कहें भारत की जनता को भ्रम से बचाने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में एक विशाल रैली शनिवार, 14 दिसम्बर, 2019 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी (मुख्यमंत्री) के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण,ब्लाक अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठनों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण पूरे प्रदेश सें ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर रैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचंेगे।



हमें पूर्ण विश्वास है कि म.प्र. से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी होगी और सोनिया जी एवं राहुल जी के नेतृत्व में पूरी ताकत से भारत को बचाने, अक्षुण्णता, एकता का दृढ संकल्प लेकर आयेंगे एवं श्रीमती सोनिया गांधीजी का संदेश म.प्र. के घर-घर में पहुंचाएंगे।
कमलनाथजी केन्द्र सरकार से प्रदेश के हक की राशि जैसे बाढ़, ओला वृष्टि, फसल बीमा आदि के लिए सतत प्रयास कर रहे है, किन्तु बड़े अफसोस और आश्चर्य की बात है कि केन्द्र की भाजपा सरकार म.प्र. को राहत राशि एवं टैक्स का पैसा भी समय पर नहीं दे रही है। मध्यप्रदेश से भाजपा के 28 सांसद है, वे भी अपने आकांओं के एकाधिकार से सहम कर मध्यप्रदेश की जनता की आवाज, अपनी केन्द्र सरकार के पास नहीं उठा रहे है तथा प्रदेश की जनता का सहयोग करने में सकुचा रहे है ।
आज प्रदेश कांग्रेस को जो खबरे मिल रही है इससे स्पष्ट हो गया है कि मान. कमलनाथ जी के आव्हान पर म.प्र. का कांग्रेस कार्यकर्ता एकजूट होकर रैली को सफल बनाने के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं। आज देश के जो हालात है, उससे लगता है कि हाल ही में लोकसभा के चुनाव हो जाए तो लोग कांग्रेस को देखना चाहते है, फिर से लाना चाहते है, जनता का भ्रम टूट गया है, देश प्रेम एवं छद्दम हिन्दुतत्व को लोग समझ गए है। देश का आम नागरिक, तरक्की, खुशहाली, रोजगार, एकता, अखण्डता और सुरक्षा चाहता है। भाजपा ने कांग्रेस मुक्त का नारा दिया था। हमें पूर्ण विश्वास है, आने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के दो नेता जिन्होंने पार्टी को अपने हाथों का खिलौना बना दिया है, उनके ही हाथों से देश भाजपामुक्त होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता कहने में कोई संकोच नहीं कर रहे है कि हम 'भाजपा मुक्त भारत' बनाकर देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डाॅ. मनमोहन सिंह के सपनों को पूरा करने और देश को अमन-चैन, सुख शांति की और ले जाकर फिर से 'कांग्रेस मय' बनाएंगे।
कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों से हमारा आग्रह है कि कमलनाथ जी मध्यप्रदेश की 15 साल से बिगडी हुई आर्थिक स्थिति एवं जन-जन की समस्याओं के निराकरण में लगे हुए है। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलों जान से चाहते है। जो कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए अच्छी मेहनत कर रहे है और ज्यादा से ज्यादा तादात में दिल्ली पहुंचे, उनको मध्यप्रदेश कांग्रेस यह विश्वास दिलाती है कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव, पार्टी संगठन और सरकार में उन्हें यथोचित सम्मान दिया जाएगा।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...