रविवार, 29 दिसंबर 2019

मांडू महोत्सव में लोकप्रिय गायक आनंदीलाल भावेल 30 दिसंबर को देंगे प्रस्तुति

















  •  

























-
धार | 


 

 

 

   
          मांडू महोत्सव में सांस्कृतिक जीवंतता और मनोरंजन का खूबसूरत मेल करते हुए लोकप्रिय गायक आनंदीलाल भावेल 30 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे। दर्शकों का मनोरंजन करते हुए गायक आनंदीलाल अपने प्रसिद्ध गीत जैसे "साइकिल साइकल वो म्हारी सोना नी साइकिल वो" गाएंगे। समृद्ध आदीवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करते हुए आनंदीलाल उन गीतों को गाएंगे, जिन गीतों ने लाखों लोगों का दिल जीता है।
यहाँ शाम को प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वारा ख्यात गीतों पर मनमोहक नृत्य भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
             इस समारोह में भाग लेने पर आनंदीलाल भावेल ने कहा, "मैं मांडू महोत्सव 2019 का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा मानना है कि इस उत्सव के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से आए दर्शकों के लिए आदिवासी गीतों को प्रस्तुत कर उनका मनोरंजन करना खुशी की बात होगी।"
    आप सभी मांडू महोत्सव 2019 में आनंदीलाल भावेल को सुनने के लिए सादर आमंत्रित हैं।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...