बुधवार, 18 दिसंबर 2019

मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 








मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक सम्पन्न

















  
-
नरसिंहपुर | 


 

 

 


    अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री प्रदीप पटैल, श्री लाल साहब जाट, समाज सेवी संस्था के सदस्य मौजूद थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनयू खान ने बताया कि अप्रैल 2019 से 30 नवम्बर 2019 तक कुल 23 मातृ मृत्यु हुई है। मातृ मृत्यु की समीक्षा करते हुए मृतक महिला श्रीमती संध्या ठाकुर का पंजीयन के दौरान प्रथम जांच में वजन 45 किलोग्राम एवं हिमोग्लोबिंन 8 ग्राम था, जबकि द्वितीय जांच में इनका वजन यही था। उक्त महिला का प्रसव घर में ही हुआ। महिला एवं शिशु की गंभीर स्थिति के कारण सीएचसी सालीचौका में भर्ती कराया गया, जहां पर शिशु की मृत्यु हो गई एवं बाद में महिला की हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई। इस संबंध में ग्राम सहावन एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता से विस्तृत जानकारी चाही गई। बैठक में उक्त दोनों बैठक की जानकारी देने के बाद भी उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने विस्तृत जांच करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये।
         मृतक महिला श्रीमती प्रीति ठाकुर ब्लाक सांईखेड़ा के मामले में बताया गया कि उक्त महिला का वजन अधिक था, पूर्व में सीजर ऑपरेशन हो चुका है। साथ ही हिमोग्लोबिंन की कमी थी। उक्त मामले में एएनएम श्रीमती रमा तिवारी का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।
         बैठक में समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि मृत्यु के ज्यादातर कारण जानकारी का अभाव है। आशा कार्यकर्ता, एएनएम लगातार गर्भवती महिलाओं की जांच कर प्रसव के पूर्व एएनसी की जांच गंभीरता पूर्वक नहीं कर रही हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों से पोषण आहार समय पर वितरित नहीं हो रहा है। एएनएम मुख्यालय पर निवास नहीं कर रही हैं। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में लगातार पोषण संबंधी जानकारियों का प्रचार- प्रसार किया जाये।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...