गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने गोयल कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली। सिंगरौली से शुरू हुई रैली विंध्य नगर कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने गोयल कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली।


सिंगरौली से शुरू हुई रैली विंध्य नगर कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।


*सिंगरौली विधानसभा राम लल्लू वैश्य देवसर विधानसभा सुभाष रामचरित्र बर्मा दोनों विधायक पूरे रैली में रहे मौजूद।* 


 


पब्लिक लुक न्यूज़ सिंगरौली


विनोद कुमार सिंह


*पब्लिक लुक।।सिंगरौली।।* भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंगरौली जिले के नए नियुक्त जिला अध्यक्ष बनने पर गोयल के सम्मान में निकाला वैली वैली का शुरुआत सिंगरौली से की गई विंध्य नगर भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए रैली शाम 5:00 बजे समाप्त हुई जिलाध्यक्ष की रैली सिंगरौली मंडल जयंत मंडल बैढ़न मंडल एवं विंध्य नगर मंडल में निकाली गई।



*जयंत मंडल का राजेन्द्र कुमार सिंह ने बचाया लाज।*


 जयंत मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी रही जयंत के नए मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए भीड़ नहीं जुटा पाए जिसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश सदस्य राजेंद्र कुमार सिंह ने जयंत मंडल में जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए 50 फोर व्हीलर वाहनों व 200 दोपहिया वाहनों का लंबा काफिला ले कर गोयल का स्वागत किया। राजेंद्र सिंह का काफिला जिला अध्यक्ष के साथ सभी मंडलों से होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुआ।


जिला अध्यक्ष की रैली में सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य देवसर विधायक सुभाष रामचरित बर्मा महापौर प्रेमवती खैरवार नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा आशा अरूण यादव कुंता सिंह कई वार्डों के पार्षद कई मंडलों के मंडल अध्यक्ष पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...