शनिवार, 7 दिसंबर 2019

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका
-
शिवपुरी | 


 

 

 


    पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान(एआईजीजीपीए) में व्याख्यान माला 'असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम' में 'मीडिया और पर्यावरण' विषय पर विचार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिलाष खाण्डेकर ने यह बात कही।
    श्री खाण्डेकर ने कहा कि कुछ हद तक तो मीडिया पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, लेकिन इसको और प्रभावी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई समाचार पत्रों में पर्यावरण से संबंधित खबरों के लिये अलग से संवाददाता नहीं होते हैं। श्री खाण्डेकर ने कहा कि मीडिया लगातार नदी संरक्षण, वाइल्ड लाइफ, बायोडायवर्सिटी और जल संरक्षण की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
    संस्थान के महानिदेशक श्री आर. परशुराम ने कहा कि केरल की साइलेंट वैली से लेकर चिपको और नर्मदा बचाओ आंदोलन में नागरिकों में आम सहमति बनाने में मीडिया का अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर्यावरण संबंधित समस्याओं को आसानी से समाज के सामने रख सकता है।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...