गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने करईया एवं हिम्मतगढ़ में नवीन गौशालाओं का किया लोकार्पण

















  •  

























-
ग्वालियर | 


 

 

 


    पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने गुरूवार को ग्राम करईया एवं हिम्मतगढ़ में गौ-पूजन कर नवीन गौशालाओं का लोकार्पण किया। करईया में एक नवीन गौशाला खोलने की घोषणा की।
    श्री यादव ने आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 10 लाख निराश्रित गौवंश देखरेख के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं में शिकार न हो एवं उनका पूर्ण संरक्षण हो सके, इसके लिए प्रदेश में प्रथम चरण में एक हजार गौशालाए बनाए जाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया। यह गौशालाएं जनवरी 2020 तक पूर्ण कर ली जाएगी। इसी कड़ी में आज करईया एवं हिम्मतगढ़ में गौशालाओं का लोकार्पण किया गया है।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा, श्री भीकम सिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रावत, पार्षद श्री केशव मांझी, सरपंच गुड्डी मांझी सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
    पशुपालन मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में शुरू की गई 1 हजार गौशालाए पूर्ण होने पर द्वितीय चरण में प्रदेश में 3 हजार नवीन गौशालाएं शुरू की जाएगी। इन गौशालाओं के लिए जनप्रतिनिधियों से परामर्श कर जमीन चिहिंत कर आवंटन की कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए है। जिससे प्रदेश का 10 लाख निराश्रित गौवंश बेहतर ढंग से गौशालाओं में रखा जा सके और उनका समूचित संरक्षण हो सके। इन गौवंश के रखने से किसानों को उनकी फसलों का भी नुकसान नहीं होगा। वहीं गौवंश सड़क दुर्घटनाओं के शिकार भी नहीं होंगे। श्री यादव ने कहा कि सरकार बनने के पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में कहा था कि प्रदेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं उनकी समूचित देखभाल के लिए गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 1 हजार गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसमें करईया एवं हिम्मतगढ़ की गौशालाए शामिल है। उन्होंने ग्राम बेला के श्री सोभरन सिंह रावत द्वारा गौशालाओं में निःशुल्क सेवा देने की सराहना करते हुए इस कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

करईया में एक और गौशाला खुलेगी

    पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित पशुओं को देखते हुए करईया में एक और नवीन गौशाला शुरू की जाएगी। उन्होंने इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करईया में हायर सेकेण्डरी परीक्षा केन्द्र तथा करईया चिकित्सालय का उन्नयन करने एवं एक हैण्डपंप लगाने की भी घोषणा की। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक शर्मा ने बताया कि करईया एवं हिम्मतगढ़ गौशालाओं में 100-100 गायों को रखे जाने की क्षमता है। प्रत्येक गौशाला की लागत लगभग 28 लाख है। प्रत्येक गौशाला में भूसा, गौदाम, पेयजल हेतु बौरिंग एवं पानी के हौद की भी व्यवस्था की गई है। गौशालाओं की खुली भूमि में चारागाह भी विकसित किया जाएगा।
    कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष श्री दौलत सिंह कुशवाह, पार्षद श्री केशव मांझी, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.राम कुमार गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री महिपत सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ.ए.एस.तोमर, उपसंचालक श्री के.एस. बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...